Bबनाका ऐप स्टूडियो

TPA धारा 83: बंधक मद्दे शोध्य धन का न्यायालय में निक्षेप करने की शक्ति

संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 · अध्याय 4: स्थावर संपत्ति के बंधक और भार

अध्याय मार्गदर्शक पढ़ें और अभ्यास करें →

अन्य भाषाओं में भी: English

83. बंधक मद्दे शोध्य धन का न्यायालय में निक्षेप करने की शक्ति -

किसी बंधक के बारे में देय मूलधन के शोध्य हो जाने के पश्चात् और बन्धक सम्पत्ति के मोचन के लिए वाद वर्जित हो जाने से पहले किसी भी समय बन्धककर्ता या ऐसा वाद संस्थित करने के लिए हकदार कोई भी अन्य व्यक्ति ऐसे किसी भी न्यायालय में, जिसमें वह ऐसा वाद संस्थित कर सकता था, उस बंधक के बारे में शोध्य अवशिष्ट राशि का बंधकदार के नाम निक्षेप कर सकेगा।

बंधककर्त्ताद्वारानिक्षिप्तधनपरअधिकार-

तदुपरि न्यायालय निक्षेप की लिखित सूचना की तामील बन्धकदार पर कराएगा और बन्धकदार (वाद-पत्रों के सत्यापन के लिए विधि विहित प्रकार से सत्यापित) ऐसी अर्जी पेश करने पर, जिसमें बंधक मद्दे तब शोध्य रकम और इस तरह निक्षिप्त धन को ऐसी रकम के पूर्णतः भुगतान में प्रतिगृहीत करने के लिए उसकी अपनी रजामन्दी कथित हो और उसी न्यायालय में बंधक-विलेख और बंधक सम्पत्ति संबंधी सब दस्तावेजों को जो उसके अपने कब्जे या शक्ति में हों, निक्षिप्त करने पर उस धन के लिए आवेदन कर सकेगा और उसे प्राप्त कर सकेगा तथा ऐसे निक्षिप्त बन्धक-विलेख और अन्य सब ऐसी दस्तावेजें बंधककर्ता या यथापूर्वोक्त अन्य व्यक्ति को परिदत्त कर दी जाएगी।

जहाँ कि बंधक-सम्पत्ति बन्धकदार के कब्जे में है, वहाँ न्यायालय ऐसी निक्षिप्त रकम का उसे सदाय करने से पहले उसे यह निदेश देगा कि वह बंधककर्त्ता को उसका कब्जा परिदत्त करे और बन्धककर्ता के खर्च पर या तो बंधक सम्पत्ति बंधककर्त्ता को या ऐसे अन्य व्यक्ति को जिसे बंधककर्ता निर्देशित करे, प्रति अन्तरित करे या यह लेखवद्ध अभिस्वीकृति कि ऐसा कोई अधिकार, जो बधककत्र्ता के उस हित का अल्पीकरण करता है जो बंधकदार को अन्तरित किया गया है, निर्वापित हो गया है, निष्पादित करे और (जहाँ कि बंधक रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा किया गया है) रजिस्ट्रीकृत कराए।

आधिकारिक संदर्भ: भारत सरकार का हिंदी संदर्भ पाठ — जाँच की तारीख: 30 सितंबर 2026.अध्ययन के लिए Banaka का संपादित हिंदी पाठ, आधिकारिक समेकित संस्करण नहीं। पठनीय कानूनी HTML और सरकारी हिंदी संदर्भ से तैयार किया गया है; संख्या और संदर्भ की त्रुटियाँ सुधारी गई हैं। यह केंद्रीय पाठ है; राज्य संशोधन, क्षेत्रीय अधिसूचनाएँ और अन्य लागू कानून अलग देखें। जाँच की तारीख स्रोत-संस्करण की तारीख नहीं है।मूल अनुसूची और संशोधन टिप्पणियाँ देखें

यह पाठ केवल संदर्भ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ