MVA धारा 150: पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

150. पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य—

(1) यदि, किसी व्यक्ति के पक्ष में, जिसने पालिसी कराई है, धारा 147 की उपधारा (3) के अधीन बीमा प्रमाणपत्र दे दिए जाने के पश्चात् धारा 147 की उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन या धारा 164 के उपबंधों के अधीन पालिसी द्वारा पूरा किए जाने के लिए अपेक्षित दायित्व के संबंध में (जो पालिसी के निबंधनों के अन्तर्गत आने वाला दायित्व है) ऐसे किसी व्यक्ति के विरुद्ध निर्णय या अधिनिर्णय अभिप्राप्त कर लिया जाता है जिसका पालिसी द्वारा बीमा किया हुआ है तो इस बात के होते हुए भी कि बीमाकर्ता, पालिसी को शून्य करने या रद्द करने का हकदार है अथवा उसने पालिसी शून्य या रद्द कर दी हो, बीमाकर्ता, इस धारा के उपबंधों के अधीन रहते हुए पंचाट का फायदा उठाने के लिए हकदार व्यक्ति को तद्धीन संदेय बीमाकृत राशि से अनधिक किसी राशि का संदाय करेगा मानो वह व्यक्ति खर्चों के संबंध में किसी संदेय रकम और निर्णयों पर ब्याज संबंधी किसी अधिनियमिति के आधार पर उस राशि पर ब्याज की बाबत संदेय किसी रकम सहित दायित्व की बाबत डिक्री धारक होता ।

(2) उपधारा (1) के अधीन ऐसे निर्णय या पंचाट के संबंध में कोई राशि किसी बीमाकर्ता द्वारा, ऐसी कार्यवाहियों के प्रारंभ से पूर्व, जिसमें निर्णय या पंचाट दिया गया है, जिनके बारे में बीमाकर्ता को ऐसी कार्यवाहियां प्रारंभ करने के बारे में, यथास्थिति, न्यायालय या दावा अधिकरण के माध्यम से जानकारी थी या ऐसे निर्णय का पंचाट के संबंध में तब तक संदेय नहीं होगी जब तक इसका निष्पादन अपील लंबित रहने तक रोक दिया जाता है और ऐसा बीमाकर्ता, जिसको ऐसी किसी कार्यवाही प्रारंभ करने का नोटिस इस प्रकार दिया गया है, उसका पक्षकार बनाए जाने का और निम्नलिखित आधारों में से किसी आधार पर अनुयोग में प्रतिवाद करने का हकदार होगा, अर्थात् :—

(क) यदि पालिसी की किसी विनिदिष्ट शर्त का भंग किया गया है, जो निम्नलिखित शर्तों में से एक है, अर्थात् :—

(i) ऐसी शर्त जो यान के उपयोग किए जाने को निम्नलिखित दशा में, अपवजित करती है :—

(अ) भाड़े या पारितोषिक के लिए, जहां बीमा की संविदा की तारीख को ऐसा यान भाड़े या पारितोषिक पर चलाने के परमिट के अन्तर्गत नहीं आते हैं ; या

(आ) आयोजित दौड़ और गति परीक्षा के लिए ; या

(इ) जहां यान एक परिवहन यान है वहां यान उस प्रयोजन के लिए उपयोग किया जाता है जो उस अनुज्ञप्ति द्वारा, जिसके अधीन उसका उपयोग किया जाता है, अनुज्ञात नहीं किया गया है ; या

(ई) साइड कार संलग्न किए बिना जब यान एक दुपहिया यान है ; या

(ii) ऐसे किसी नामित व्यक्ति या किसी ऐसे व्यक्ति जो सम्यक् रूप से अनुज्ञप्त नहीं है द्वारा या किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा जो निरर्हता की अवधि के दौरान चालन अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने के लिए या जो धारा 185 में अधिकथित किए गए अनुसार अल्कोहल या मादक द्रव्यों के प्रभाव में चलाने के लिए, निरहित कर दिया गया है, चालन को अपवजित करने वाली कोई शर्त ;

(iii) युद्ध, गृह युद्ध, बल्वे या सिविल अशांति की परिस्थितियों द्वारा कारित क्षति होने या उसके योगदान से हुई क्षति के लिए दायित्व अपवजित करने वाली कोई शर्त ;

(ख) पालिसी इस आधार पर शून्य है कि वह किसी तात्विक तथ्यों के अप्रकटन द्वारा प्राप्त की गई थी या ऐसे किसी तथ्य जो किसी तात्विक विशिष्टि में मिथ्या था, के व्यपदेशन द्वारा प्राप्त की गई थी ;

(ग) बीमा अधिनियम, 1938 (1938 का 4) की धारा 64फख के अधीन यथा अपेक्षित प्रीमियम की अप्राप्ति ।

(3) जहां कोई ऐसा निर्णय या पंचाट, जो उपधारा (1) में निदिष्ट है, व्यतिकारी देश के किसी न्यायालय से प्राप्त किया जाता है और विदेशी निर्णय की दशा में, सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 (1908 का 5) की धारा 13 के उपबंधों के आधार पर उसमें किए गए न्यायनिर्णयन के आधार पर किसी मामले में निश्चायक है, बीमाकर्ता (जो बीमा अधिनियम, 1938 (1938 का 4) के अधीन रजिस्ट्रीकृत बीमाकर्ता है और चाहे ऐसा व्यक्ति व्यतिकारी देश की तत्स्थानी विधि के अधीन रजिस्ट्रीकृत हो या नहीं) डिक्री के फायदे को प्राप्त करने के लिए हकदार व्यक्ति के प्रति ऐसी रीति से और उस विस्तार तक जो उपधारा (1) में विनिदिष्ट है ऐसे दायी होगा मानो वह निर्णय या पंचाट भारत के न्यायालय द्वारा दिया गया हो :

परंतु किसी ऐसे निर्णय या पंचाट की बाबत बीमाकर्ता कोई राशि देने के लिए तब तक दायी नहीं होगा जब तक कार्यवाहियां, जिनमें निर्णय या पंचाट दिया जाता है, प्रारंभ होने से पहले बीमाकर्ता को संबद्ध न्यायालय, जिसमें कार्यवाहियां प्रारंभ की गई हैं, के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी और बीमाकर्ता जिसको ऐसी सूचना इस प्रकार दी गई है, व्यतिकारी राज्य की तत्स्थानी विधि के अधीन कार्यवाहियों में पक्षकार बनाए जाने और उपधारा (2) में विनिदिष्ट आधारों के सदृश आधारों पर अनुयोग में प्रतिवाद करने के लिए पक्षकार बनाए जाने का हकदार नहीं होगा ।

(4) जहां बीमा प्रमाणपत्र धारा 147 की उपधारा (3) के अधीन ऐसे व्यक्ति को जारी किया गया जिसके द्वारा, पालिसी का उतना भाग, जितना उसके परिणामस्वरूप बीमाकृत व्यक्तियों के बीमा को निर्बंधित करने के लिए तात्पयित है, उपधारा (2) में शर्तों से भिन्न, किसी शर्त के प्रतिनिर्देश से, पालिसी कराई गई है, वहां ऐसे दायित्वों का संबंध है जो धारा 147 की उपधारा (1) के खंड (ख) के अधीन पालिसी द्वारा कवर किए जाने अपेक्षित हैं, प्रभावहीन होगा ।

(5) कोई बीमाकर्ता, जिसे उपधारा (2) या उपधारा (3) में निदिष्ट सूचना दी गई है, किसी व्यक्ति, जो उपधारा (1) में निदिष्ट किसी ऐसे निर्णय या पंचाट या, यथास्थिति, उपधारा (2) या व्यतिकारी देश की तत्स्थानी विधि में उपबंधित रीति से अन्यथा उपधारा (3) में निदिष्ट ऐसे निर्णय के फायदे का हकदार है, के प्रति अपने दायित्व के परिवर्जन का हकदार नहीं होगा ।

(6) यदि किसी दावे को फाइल किए जाने की तारीख को, दावाकर्ता को, बीमा कंपनी, जिसके साथ यान बीमाकृत किया गया है, के बारे में जानकारी नहीं है, तो यान के स्वामी का यह कर्तव्य होगा कि वह अधिकरण या न्यायालय को यह सूचना दे कि क्या दुर्घटना की तारीख को यान बीमाकृत था या नहीं और यदि हां, तो उस बीमा कंपनी का नाम, जिसके साथ वह बीमाकृत है ।

स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए—

(क) “पंचाट” से दावा अधिकरण द्वारा धारा 168 के अधीन किया गया पंचाट अभिप्रेत है;

(ख) “दावा अधिकरण” से धारा 165 के अधीन गठित दावा अधिकरण अभिप्रेत है ;

(ग) “पालिसी के निबंधनों के अन्तर्गत आने वाला दायित्व” से ऐसा दायित्व अभिप्रेत है, जिसे पालिसी के अन्तर्गत कवर किया गया है या जो इस प्रकार कवर किया होता यदि यह तथ्य नहीं होता कि बीमाकर्ता पालिसी को परिवजित या रद्द किए जाने के लिए हकदार है या उसने पालिसी को परिवजित या रद्द कर दिया है ; और

(घ) “तात्त्विक तथ्य” और “तात्त्विक विशिष्टि” से क्रमश: यह अवधारण करने में प्रबुद्ध बीमाकर्ता के विवेक को प्रभावित करने के बारे में ऐसी प्रकति का तथ्य या विशिष्टि अभिप्रेत है कि क्या वह जो जोखिम लेगा, यदि ऐसा है तो वह कितने प्रिमियम पर और किन-किन शर्तों पर ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ