MVA धारा 168: दावा अधिकरणों का अधिनिर्णय
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 12: दावा अधिकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶168. दावा अधिकरणों का अधिनिर्णय––(1) धारा 166 के अधीन किए गए प्रतिकर के लिए आवेदन की प्राप्ति पर, दावा अधिकरण बीमाकर्ता को आवेदन की सूचना देने और पक्षकारों को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् (जिसके अंतर्गत बीमाकर्ता भी है), यथास्थिति, दावे की या दावों में से प्रत्येक की जांच करेगा तथा, [धारा 163] के उपबंधों के अधीन रहते हुए, अधिनिर्णय देगा जिसमें प्रतिकर की उतनी रकम अवधारित होगी, जितनी उसे न्यायसंगत प्रतीत होती है तथा वह व्यक्ति या वे व्यक्ति विनिदिष्ट होंगे जिन्हें प्रतिकर दिया जाएगा, और अधिनिर्णय देते समय दावा अधिकरण वह रकम विनिदिष्ट करेगा जो, यथास्थिति, बीमाकर्ता द्वारा या उस यान के जो दुर्घटना में अंतर्ग्रस्त था, स्वामी या ड्राइवर द्वारा, अथवा उन सब या उनमें से किसी के द्वारा दी जाएगी :
¶* * * * * * *
¶(2) दावा अधिकरण अधिनिर्णय की प्रतियां संबंधित पक्षकारों को शीघ्र ही, और किसी भी दशा में अधिनिर्णय की तारीख से पन्द्रह दिन की अवधि के भीतर, परिदत्त करने की व्यवस्था करेगा ।
¶(3) जहां इस धारा के अधीन कोई अधिनिर्णय किया जाता है वहां वह व्यक्ति जिससे ऐसे अधिनिर्णय के निबन्धनों के अनुसार किसी रकम का संदाय करने की अपेक्षा की जाती है, दावा अधिकरण द्वारा अधिनिर्णय घोषित करने की तारीख से तीस दिन के भीतर अधिनिर्णीत समस्त रकम, ऐसी रीति से जैसी दावा अधिकरण निदिष्ट करे, जमा करेगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 165. दावा अधिकरण
- 166. प्रतिकर के लिए आवेदन
- 167. कतिपय मामलों में प्रतिकर के लिए दावों के बारे में विकल्प
- 169. दावा अधिकरणों की प्रक्रिया और शक्तियां
- 170. कतिपय मामलों में बीमाकर्ता को पक्षकार बनाया जाना
- 171. जहां दावा मंजूर किया गया है वहां ब्याज दिलाना
- 172. कतिपय मामलों में प्रतिकरात्मक खर्चे दिलाना
- 173. अपीलें
- 174. बीमाकर्ता से धनराशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया के रूप में करना
- 175. सिविल न्यायालयों की अधिकारिता का वर्जन
- 176. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति