MVA धारा 158: कतिपय मामलों में कतिपय प्रमाणपत्रों, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र का पेश किया जाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा
अन्य भाषाओं में भी: English
¶158. कतिपय मामलों में कतिपय प्रमाणपत्रों, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र का पेश किया जाना—(1) ऐसा व्यक्ति, जो किसी सार्वजनिक स्थान पर मोटरयान चला रहा है, वर्दी पहने हुए पुलिस अधिकारी, जो इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत किया गया है, द्वारा ऐसी अपेक्षा किए जाने पर मोटर यान के उपयोग के संबंध में निम्नलिखित पेश करेगा—
¶(क) बीमा प्रमाणपत्र ;
¶(ख) रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र ;
¶(ग) प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र ;
¶(घ) चालन अनुज्ञप्ति ;
¶(ङ) परिवहन यान की दशा में, धारा 56 में निदिष्ट उपयुक्तता प्रमाणपत्र और अनुज्ञापत्र भी ; और
¶(च) इस अधिनियम के अधीन प्रदत्त किया जा सकने वाला कोई ऐसा प्रमाणपत्र या छूट का प्राधिकार ।
¶(2) जहां, सार्वजनिक स्थान पर मोटर यान की उपस्थिति के कारण ऐसी दुर्घटना होती है जिसके परिणामस्वरूप किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु या उसे शारीरिक क्षति होती है, यदि यान का चालक उस समय अपेक्षित उपधारा (1) में निदिष्ट प्रमाणपत्र, चालन अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र पुलिस अधिकारी को पेश नहीं करता तो वह या स्वामी उक्त प्रमाणपत्र, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र को उस पुलिस थाने में, जिसमें चालक धारा 134 की अपेक्षानुसार रिपोर्ट करता है, पेश करेगा ।
¶(3) कोई व्यक्ति उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन अपेक्षित प्रमाणपत्र को पेश करने की विफलता के कारण अपराधों के लिए दोषसिद्ध ठहराए जाने का दायी नहीं होगा यदि, यथास्थिति, उस तारीख से जिसको उसे उपधारा (1) के अधीन पेश किया जाना अपेक्षित था या दुर्घटना होने की तारीख से सात दिन के भीतर वह उस प्रमाणपत्र को ऐसे पुलिस थाने में पेश करता है जिसे उसके द्वारा ऐसे पुलिस अधिकारी को विनिदिष्ट किया गया हो, जिससे, यथास्थिति, दुर्घटना स्थल पर इसे पुलिस अधिकारी को या उस पुलिस थाने जहां पर दुर्घटना की रिपोर्ट की जाती है, के भारसाधक को पेश किया जाना अपेक्षित था :
¶परंतु ऐसे विस्तार के सिवाय और ऐसे उपांतरणों सहित जो विहित किए जाएं, इस उपधारा के उपबंध किसी परिवहन यान के चालक को लागू नहीं होंगे ।
¶(4) मोटरयान का स्वामी, राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त सशक्त किसी पुलिस अधिकारी द्वारा या उसकी ओर से ऐसी सूचना देगा जो उसके द्वारा यह अवधारित करने के प्रयोजन के लिए अपेक्षित हो कि क्या यान धारा 146 के उल्लंघन में चलाया या नहीं चलाया जा रहा था और किसी ऐसे अवसर पर जब चालक से इस धारा के अधीन बीमा प्रमाणपत्र पेश किए जाने की अपेक्षा की गई थी ।
¶(5) इस धारा में “बीमा प्रमाणपत्र पेश करे” पद से बीमा के सुसंगत प्रमाणपत्र या ऐसे अन्य साक्ष्य, जो यह साबित करने के लिए विहित किया जाए कि यान धारा 146 के उल्लंघन में नहीं चलाया जा रहा था, को परीक्षा के लिए पेश किया जाना अभिप्रेत है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 145. परिभाषाएं
- 146. पर-पक्षकार जोखिमों के विरुद्ध बीमा की आवश्यकता
- 147. पालिसियों की अपेक्षाएं और दायित्व की सीमाएं
- 148. व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता
- 149. बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया
- 150. पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य
- 151. बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार
- 152. बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य
- 153. बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्तियों के बीच समझौता
- 154. धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति
- 155. कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव
- 156. बीमा प्रमाणपत्र का प्रभाव
- 157. बीमा के प्रमाणपत्र का अंतरण
- 159. दुर्घटना के संबंध में दी जाने वाली सूचना
- 160. दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य
- 161. हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना में प्रतिकर के विशेष उपबंध
- 162. स्वणिम काल के लिए स्कीम
- 163. धारा 161 के अधीन संदत्त प्रतिकर के कतिपय मामलों में प्रतिदाय
- 164. मृत्यु या घोर उपहति, आदि के मामले में प्रतिकर का संदाय
- 164A. दावाकर्ताओं के लिए अंतरिम अनुतोष हेतु स्कीम
- 164B. मोटरयान दुर्घटना निधि
- 164C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 164D. सरकार की नियम बनाने की शक्ति