MVA धारा 160: दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

160. दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य—रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी या पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी, ऐसे व्यक्ति द्वारा, यदि वह ऐसी अपेक्षा करता है, जो यह अभिकथित करता है कि वह मोटर यान के उपयोग के कारण हुई दुर्घटना की बाबत प्रतिकर का दावा करने का हकदार है या यदि ऐसे बीमाकर्ता द्वारा अपेक्षा की जाए या जिसके विरुद्ध किसी मोटरयान की बाबत दावा किया गया है, यथास्थिति, उस व्यक्ति या उस बीमाकर्ता को, उसके द्वारा विहित फीस के संदाय पर, उक्त प्राधिकारी या उक्त पुलिस अधिकारी के पास यान के पहचान चिह्नों और अन्य विशिष्टयों और उस व्यक्ति, जो यान का उपयोग दुर्घटना के समय कर रहा था या जिसे उसके द्वारा क्षति हुई थी, का नाम और पते के संबंध में और संपत्ति, यदि कोई हो, जिसका नुकसान हुआ था, की सूचना ऐसे प्ररूप में और ऐसे समय के भीतर, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए, देगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ