MVA धारा 151: बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

151. बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार—(1) जहां बीमा की कोई संविदा, जो इस अध्याय के उपबंधों के अनुसार की जाती है, वहां किसी व्यक्ति का ऐसे दायित्वों के विरुद्ध, जो वह पर-पक्षकार के प्रति उपगत करे, बीमाकृत किया जाता है, वहां—

(क) व्यक्ति के दिवालिया हो जाने की दशा में या अपने लेनदारों के साथ प्रशमन या ठहराव कर लेने पर ; या

(ख) जहां बीमाकृत व्यक्ति एक कंपनी है, वहां कंपनी की बाबत परिसमापन के लिए आदेश किए जाने पर या उस कंपनी के स्वेच्छया परिसमापन का संकल्प पारित किए जाने पर या उस कंपनी के कारबार या उपक्रम के रिसीवर या प्रबंधक की सम्यक् रूप से नियुक्ति किए जाने पर या प्रभार के अधीन या समाविष्ट संपत्ति के प्लवमान भार द्वारा प्रतिभूत किन्हीं डिबचरों के धारकों द्वारा या उनकी ओर से उस संपत्ति जो भार में समाविष्ट है या उसके अधीन है कब्जे में लिए जाने पर,

उस दशा में जब ऐसा होने से पूर्व या पश्चात्, ऐसा कोई दायित्व बीमाकृत व्यक्ति द्वारा उपगत कर लिया जाता है संविदा के अधीन उस दायित्व की बाबत बीमाकर्ता के विरुद्ध उसके अधिकार, विधि के उपबंध में किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी, उस पर-पक्षकार जिसके प्रति वह दायित्व इस प्रकार उपगत किया गया था, को अंतरित और उसमें निहित हो जाएगा ।

(2) जहां दिवाला विषयक विधि के अनुसार मृत-ऋणी की संपदा के प्रशासन के लिए आदेश दिया गया है वहां यदि दिवाला कार्यवाही में साबित किए जाने योग्य कोई ऋण मृतक द्वारा किसी दायित्व की बाबत पर-व्यक्ति को देय है जिसके लिए उसका बीमा इस अध्याय के उपबंधों के अनुसार बीमा संविदा के अधीन किया गया था तो उस दायित्व की बाबत बीमाकर्ता के विरुद्ध मृत-ऋणी के अधिकार, विधि के किसी उपबंध में किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी, उस व्यक्ति को अंतरित और उसमें निहित हो जाएंगे जिसको वह ऋण देय हो ।

(3) इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए दी गई पालिसी में की किसी ऐसी शर्त का, जो पालिसी को प्रत्यक्षत: या अप्रत्यक्षत: परिवजित करने या पक्षकारों के अधिकारों को परिवतित करने के लिए तात्पयित है, इसके अधीन उपधारा (1) के खंड (क) या खंड (ख) में विनिदिष्ट घटनाओं के किसी घटना के बीमाकृत व्यक्ति के साथ घटित होने पर या दिवाला विषयक विधि के अनुसार मृतक ऋणी की संपदा के प्रशासन के लिए आदेश करने पर, कोई प्रभाव नहीं होगा ।

(4) धारा (1) या उपधारा (2) के अधीन अंतरण पर, बीमाकर्ता का पर-व्यक्ति के प्रति वैसा ही दायित्व होगा जैसा वह उस बीमाकृत व्यक्ति के प्रति हुआ होता, लेकिन—

(क) यदि बीमाकर्ता का बीमाकृत व्यक्ति के प्रति दायित्व, बीमाकृत व्यक्ति के पर-व्यक्ति के प्रति दायित्व से अधिक है, तो ऐसी आधिक्य रकम की बाबत बीमाकृत व्यक्ति के बीमाकर्ता के विरुद्ध किसी अधिकार पर इस अध्याय में की गई कोई बात कोई प्रभाव नहीं डालेगी ; और

(ख) यदि बीमाकृत का बीमाकृत व्यक्ति के प्रति दायित्व, बीमाकृत व्यक्ति के पर-व्यक्ति के प्रति दायित्व से कम है, तो ऐसी अतिशेष रकम की बाबत बीमाकृत व्यक्ति के बीमाकर्ता के विरुद्ध किसी अधिकार पर इस अध्याय में की किसी बात का कोई प्रभाव नहीं होगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ