MVA धारा 154: धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

154. धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति—(1) धारा 151, धारा 152 और धारा 153 के प्रयोजन के लिए बीमा की किसी पालिसी के अधीन बीमाकृत व्यक्ति के संबंध में “पर-व्यक्ति के प्रति दायित्वों” के प्रतिनिर्देश के अन्तर्गत किसी अन्य बीमा की पालिसी के अधीन बीमाकर्ता की हैसियत में उस व्यक्ति के दायित्व के प्रतिनिर्देश नहीं होगा ।

(2) धारा 151, धारा 152 और धारा 153के उपबंध वहां लागू नहीं होंगे जहां कंपनी का परिसमापन स्वैच्छया उसके पुनर्गठन के लिए अथवा किसी अन्य कंपनी के साथ उसके समामेलन के प्रयोजन के लिए ही किया जाता है ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ