MVA धारा 152: बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

152. बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य—(1) कोई व्यक्ति, जिसके विरुद्ध धारा 147 की उपधारा (1) के खंड (ख) में निदिष्ट किसी दायित्व की बाबत दावा किया जाता है, दावा करने वाले व्यक्ति द्वारा या उसकी ओर से मांग किए जाने पर, वह यह बताने से इंकार नहीं कर सकेगा कि इस अध्याय के उपबंधों के अधीन दी गई उस दायित्व की बाबत किसी ऐसी पालिसी द्वारा उसका बीमा किया हुआ है अथवा नहीं या उसका इस प्रकार बीमा हुआ होता यदि बीमाकर्ता ने पालिसी इस प्रकार परिवजित या रद्द नहीं की होती ; न ही वह तब उसके संबंध में जारी किए गए बीमा प्रमाणपत्र में विनिदिष्ट पालिसी की बाबत ऐसी विशिष्टियां देने से इंकार करेगा यदि वह इस प्रकार बीमाकृत था या हुआ होता ।

(2) किसी व्यक्ति के दिवाला होने की या अपने लेनदारों के साथ ठहराव किए जाने की दशा में या दिवाला विधि के अनुसार मृत व्यक्ति की संपदा के प्रशासन के लिए आदेश किए जाने की दशा में या किसी कंपनी की बाबत परिसमापन के आदेश किए जाने पर या उस कंपनी के स्वेच्छया परिसमापन के लिए संकल्प पारित किए जाने पर या किसी कंपनी के कारबार या उपक्रम के रिसीवर या प्रबंधक सम्यक् रूप से नियुक्त किए जाने पर या या उसके अधीन किसी संपत्ति के प्लवमान भार द्वारा प्रतिभूत किन्हीं डिबेंचरों के धारकों द्वारा या उनकी ओर से उस संपत्ति का जो भार में समाविष्ट है कब्जा लिए जाने की दशा में, यथास्थिति, दिवाला ऋणी मृत-ऋणी के, वैयक्तिक प्रतिनिधि का या कंपनी का या दिवाला की दशा में शासकीय समनुदेशिती या रिसीवर, न्यासी, परिसमापक, रिसीवर या प्रबंधक या संपत्ति पर कब्जा रखने वाले व्यक्ति का कर्तव्य होगा कि वह किसी दावा करने वाले व्यक्ति के अनुरोध पर सूचना दे कि दिवाला ऋणी, मृत-ऋणी या कंपनी इस अध्याय के उपबंधों द्वारा समाविष्ट ऐसे दायित्व के अधीन है, ऐसी जानकारी दे जिसकी उसके द्वारा यह अभिनिश्चित करने के प्रयोजन के लिए कि क्या उसमें धारा 151 द्वारा कोई अधिकार अन्तरित या निहित हो गए हैं, जो उसके द्वारा युक्तियुक्त रूप से अपेक्षित हों और ऐसे अधिकारों के प्रवतित करने के प्रयोजन के लिए, यदि कोई हो, ऐसे बीमा संविदा का कोई प्रभाव नहीं होगा, तात्पयित है चाहे उपरोक्त दशा में ऐसी जानकारी दिए जाने पर इसके अधीन प्रत्यक्ष: या अप्रत्यक्षत: संविदा का शून्य हो जाना उसके या उसके अधीन पक्षकारों के अधिकारों को परिवतित हो जाना या उक्त दशाओं में उसका दिया जाना अन्यथा को प्रतिषिद्ध या निवारित हो जाना तात्पयित हो ।

(3) उपधारा (2) के अनुसरण में या अन्यथा किसी व्यक्ति को दी गई जानकारी से, उसके पास अनुमान लगाने के लिए युक्तियुक्त आधार हैं कि इस अध्याय के अधीन उसे किसी विशिष्ट बीमाकर्ता के विरुद्ध अधिकार अंतरित हो गए हैं या हो गए होंगे तो उस बीमाकर्ता का वही कर्तव्य होगा जैसा उक्त उपधारा के अनुसार इसमें उल्लिखित व्यक्तियों पर अधिरोपित किया गया है ।

(4) इस धारा द्वारा अधिरोपित जानकारी देने के कर्तव्य के अंतर्गत यह कर्तव्य भी होगा कि जो सभी बीमा की संविदाएं, प्रीमियमों की रसीदें और अन्य सुसंगत दस्तावेज जो ऐसे व्यक्ति के कब्जे या शक्ति में हैं, जिन पर निरीक्षण करने और प्रतियां प्राप्त करने का कर्तव्य अधिरोपित किया गया है, भी है ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ