MVA धारा 148: व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

148. व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता—जहां, भारत और अन्य व्यतिकारी देश के बीच ठहराव के अनुसरण में, व्यतिकारी देश में रजिस्ट्रीकृत मोटर यान किसी मार्ग या दो देशों के किसी सामान्य क्षेत्र के भीतर प्रचालित होता है और व्यतिकारी देश में यानों के उपयोग के संबंध में प्रवृत्त बीमा की पालिसी उस देश में प्रवृत्त बीमा विधि की अपेक्षाओं के अनुपालन में है, तब धारा 147 में अंतविष्ट किसी बात के होते हुए भी किन्तु किन्हीं ऐसे नियमों, जो धारा 164ख के अधीन बनाए जा सकेंगे, के अधीन रहते हुए ऐसी बीमा पालिसी ऐसे संपूर्ण मार्ग या क्षेत्र जिसके संबंध में ठहराव किया गया है, में उसी प्रकार प्रभावी होगी मानो बीमा पालिसी इस अध्याय की अपेक्षाओं का अनुपालन करती हो ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ