MVA धारा 153: बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्तियों के बीच समझौता
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा
अन्य भाषाओं में भी: English
¶153. बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्तियों के बीच समझौता—(1) किसी ऐसे दावे जो धारा 147 की उपधारा (1) के खंड (ख) में निदिष्ट प्रकार के किसी दायित्व के संबंध में पर-व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है, की बाबत बीमाकर्ता द्वारा किया गया कोई समझौता विधिमान्य तब तक नहीं होगा जब तक कि पर-व्यक्ति समझौता का एक पक्षकार न हो ।
¶(2) दावा अधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि समझौता सद्भाविक है और अनुचित प्रभाव के अधीन नहीं किया गया था तथा प्रतिकर, धारा 164 की उपधारा (1) में निदिष्ट संदाय अनुसूची के अनुसार दिया गया है ।
¶(3) जहां वह व्यक्ति, जिसका बीमा इस अध्याय के प्रयोजन के लिए दी गई पालिसी के अधीन किया गया है, दिवालिया हो जाता है या जहां उस दशा में जिसमें ऐसा बीमाकृत व्यक्ति एक कंपनी है, ऐसी कंपनी के संबंध में परिसमापन का आदेश किया गया है या उस कंपनी के संबंध में स्वैच्छया परिसमापन का संकल्प पारित किया गया है, वहां बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्ति के बीच कोई भी करार पर-व्यक्ति के प्रति दायित्व उपगत किए जाने के पश्चात् और, यथास्थिति, दिवाला या परिसमापन के प्रारंभ होने के पश्चात् नहीं किया गया है न ही कोई अधित्यजन, समनुदेशन या अन्य व्ययन या उपरोक्त प्रारंभ के पश्चात् बीमाकृत व्यक्ति द्वारा किया गया संदाय इस अध्याय के अधीन पर-व्यक्ति को अंतरित किए गए अधिकारों को विफल करने के लिए प्रभावी होगा, किन्तु वे अधिकार वैसे ही रहेंगे मानो ऐसा करार, अधित्यजन, समनुदेशन या व्ययन या संदाय नहीं किया गया है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 145. परिभाषाएं
- 146. पर-पक्षकार जोखिमों के विरुद्ध बीमा की आवश्यकता
- 147. पालिसियों की अपेक्षाएं और दायित्व की सीमाएं
- 148. व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता
- 149. बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया
- 150. पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य
- 151. बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार
- 152. बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य
- 154. धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति
- 155. कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव
- 156. बीमा प्रमाणपत्र का प्रभाव
- 157. बीमा के प्रमाणपत्र का अंतरण
- 158. कतिपय मामलों में कतिपय प्रमाणपत्रों, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र का पेश किया जाना
- 159. दुर्घटना के संबंध में दी जाने वाली सूचना
- 160. दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य
- 161. हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना में प्रतिकर के विशेष उपबंध
- 162. स्वणिम काल के लिए स्कीम
- 163. धारा 161 के अधीन संदत्त प्रतिकर के कतिपय मामलों में प्रतिदाय
- 164. मृत्यु या घोर उपहति, आदि के मामले में प्रतिकर का संदाय
- 164A. दावाकर्ताओं के लिए अंतरिम अनुतोष हेतु स्कीम
- 164B. मोटरयान दुर्घटना निधि
- 164C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 164D. सरकार की नियम बनाने की शक्ति