MVA धारा 157: बीमा के प्रमाणपत्र का अंतरण
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा
अन्य भाषाओं में भी: English
¶157. बीमा के प्रमाणपत्र का अंतरण—(1) जहां व्यक्ति, जिसके पक्ष में इस अध्याय के उपबंधों के अनुसार बीमा प्रमाणपत्र जारी किया गया है, ऐसे मोटर यान का स्वामित्व, जिसकी बाबत ऐसा बीमा उससे संबंधित बीमा पालिसी के साथ अन्य व्यक्ति को अंतरित करता है, बीमा प्रमाणपत्र और प्रमाणपत्र में वणित पालिसी ऐसे व्यक्ति, जिसको मोटरयान अंतरित किया जाता है के पक्ष में उसके स्थानांतरण की तारीख से अंतरित की गई समझी जाएगी ।
¶स्पष्टीकरण—शंकाओं को दूर करने के लिए, यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे समझे गए अंतरण में बीमा उक्त प्रमाणपत्र और बीमा पालिसी के अधिकारों और दायित्वों में सम्मिलित होंगे ।
¶(2) अंतरिती, अंतरण की तारीख से चौदह दिनों के भीतर विहित प्ररूप में बीमाकर्ता को बीमा प्रमाणपत्र और उसके पक्ष में प्रमाणपत्र में वणित पालिसी में अंतरण के तथ्य के संबंध में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए आवेदन कर सकेगा और बीमाकर्ता प्रमाणपत्र और बीमा के अंतरण के संबंध में बीमा की पालिसी में आवश्यक परिवर्तन करेगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 145. परिभाषाएं
- 146. पर-पक्षकार जोखिमों के विरुद्ध बीमा की आवश्यकता
- 147. पालिसियों की अपेक्षाएं और दायित्व की सीमाएं
- 148. व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता
- 149. बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया
- 150. पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य
- 151. बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार
- 152. बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य
- 153. बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्तियों के बीच समझौता
- 154. धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति
- 155. कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव
- 156. बीमा प्रमाणपत्र का प्रभाव
- 158. कतिपय मामलों में कतिपय प्रमाणपत्रों, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र का पेश किया जाना
- 159. दुर्घटना के संबंध में दी जाने वाली सूचना
- 160. दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य
- 161. हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना में प्रतिकर के विशेष उपबंध
- 162. स्वणिम काल के लिए स्कीम
- 163. धारा 161 के अधीन संदत्त प्रतिकर के कतिपय मामलों में प्रतिदाय
- 164. मृत्यु या घोर उपहति, आदि के मामले में प्रतिकर का संदाय
- 164A. दावाकर्ताओं के लिए अंतरिम अनुतोष हेतु स्कीम
- 164B. मोटरयान दुर्घटना निधि
- 164C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 164D. सरकार की नियम बनाने की शक्ति