MVA धारा 155: कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

155. कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव—भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 (1925 का 36) की धारा 306 में अंतविष्ट किसी बात के होते हुए भी, व्यक्ति, जिसके पक्ष में बीमा प्रमाणपत्र जारी किया गया है, की मृत्यु यदि वह ऐसी घटना घटित होने के पश्चात् होती है, जिसके कारण इस अध्याय के उपबंधों के अधीन दावा उत्पन्न होता है, उसकी संपदा या बीमाकर्ता के विरुद्ध ऐसी घटना से उद्भूत होने वाले किसी वाद हेतुक की उत्तरजीविता का वर्जन नहीं होगी ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ