MVA धारा 149: बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा

अन्य भाषाओं में भी: English

149. बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया—(1) बीमा कंपनी, या तो दावाकर्ता या दुर्घटना सूचना संबंधी रिपोर्ट के माध्यम से या अन्यथा दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर ऐसी दुर्घटना के संबंध में दावों के निपटारे के लिए एक अधिकारी पदाभिहित करेगी ।

(2) प्रतिकर के दावे के निपटारे की प्रक्रिया करने के लिए बीमा कंपनी द्वारा पदाभिहित अधिकारी तीस दिन के भीतर, ऐसे ब्यौरे देते हुए और ऐसी प्रक्रिया, केन्द्रीय सरकार द्वारा जैसे विहित की जाए, का अनुसरण करने के पश्चात् दावा अधिकरण के समक्ष निपटारा करने के लिए दावाकर्ता को एक प्रस्थापना कर सकेगा ।

(3) यदि, दावाकर्ता जिसको उपधारा (2) के अधीन प्रस्थापना की गई है,—

(क) ऐसी प्रस्थापना स्वीकार करता है तो,—

(i) दावा अधिकरण ऐसे निपटारे का एक अभिलेख तैयार करेगा, और ऐसा दावा सहमति द्वारा निपटाया गया समझा जाएगा ; और

(ii) बीमा कंपनी द्वारा, समझौते का ऐसा अभिलेख प्राप्त होने की तारीख से अधिकतम तीस दिनों की अवधि के भीतर संदाय किया जाएगा ;

(ख) ऐसी प्रस्थापना नामंजूर करता है, तो ऐसे दावे का गुणागुण पर न्यायनिर्णयन करने के लिए दावा अधिकरण द्वारा सुनवाई की तारीख नियत की जाएगी ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ