MVA धारा 156: बीमा प्रमाणपत्र का प्रभाव
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 11: मोटर यानों का पर-व्यक्ति जोखिमों के विरुद्ध बीमा
अन्य भाषाओं में भी: English
¶156. बीमा प्रमाणपत्र का प्रभाव—जब बीमाकर्ता ने बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्ति के बीच बीमा की संविदा की बाबत बीमा प्रमाणपत्र जारी किया है तब,—
¶(क) यदि और जब तक प्रमाणपत्र में वणित पालिसी बीमाकर्ता द्वारा बीमाकृत को नहीं दे दी जाती है, तब तक बीमाकर्ता द्वारा स्वयं और बीमाकृत के सिवाय किसी अन्य व्यक्ति के बीच ऐसे प्रमाणपत्र में कथित वर्णन और सभी विशिष्टियों की सभी बाबत अनुरूप बीमा पालिसी बीमाकृत व्यक्ति को दे दी गई समझी जाएगी ;
¶(ख) यदि बीमाकर्ता ने प्रमाणपत्र में वणित पालिसी बीमाकृत को दे दी है किन्तु पालिसी के वास्तविक निबंधन, पालिसी की विशिष्टियां जो प्रमाणपत्र में कथित हैं, की तुलना में उन व्यक्तियों के लिए कम अनुकूल है जो पालिसी के अधीन या उसके आधार पर बीमाकर्ता के विरुद्ध दावा या तो प्रत्यक्षतः या बीमाकृत व्यक्तियों के माध्यम से करते हैं, पालिसी को उक्त प्रमाणपत्र में कथित विशिष्टियों में की सभी बातों के अनुरूप होते हुए, निबंधनानुसार बीमाकर्ता और बीकाकृत व्यक्ति के सिवाय किसी अन्य व्यक्ति के बीच समझा जाएगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 145. परिभाषाएं
- 146. पर-पक्षकार जोखिमों के विरुद्ध बीमा की आवश्यकता
- 147. पालिसियों की अपेक्षाएं और दायित्व की सीमाएं
- 148. व्यतिकारी देश में जारी की गई बीमा की पालिसी की विधिमान्यता
- 149. बीमा कंपनी द्वारा निपटारा और इसके लिए प्रक्रिया
- 150. पर-व्यक्ति जोखिमों की बाबत बीमाकृत व्यक्तियों के विरुद्ध निर्णयों और पंचाटों को तुष्ट करने के बीमाकर्ता के कर्तव्य
- 151. बीमाकृत के दिवालिया होने पर बीमाकर्ता के विरुद्ध पर-पक्षकार के अधिकार
- 152. बीमा के संबंध में सूचना देने का कर्तव्य
- 153. बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्तियों के बीच समझौता
- 154. धारा 151, धारा 152, और धारा 153 के संबंध में व्यावृत्ति
- 155. कतिपय वाद हेतुकों पर मृत्यु का प्रभाव
- 157. बीमा के प्रमाणपत्र का अंतरण
- 158. कतिपय मामलों में कतिपय प्रमाणपत्रों, अनुज्ञप्ति और अनुज्ञापत्र का पेश किया जाना
- 159. दुर्घटना के संबंध में दी जाने वाली सूचना
- 160. दुर्घटना में संलिप्त यान की विशिष्टियां प्रस्तुत करने का कर्तव्य
- 161. हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना में प्रतिकर के विशेष उपबंध
- 162. स्वणिम काल के लिए स्कीम
- 163. धारा 161 के अधीन संदत्त प्रतिकर के कतिपय मामलों में प्रतिदाय
- 164. मृत्यु या घोर उपहति, आदि के मामले में प्रतिकर का संदाय
- 164A. दावाकर्ताओं के लिए अंतरिम अनुतोष हेतु स्कीम
- 164B. मोटरयान दुर्घटना निधि
- 164C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 164D. सरकार की नियम बनाने की शक्ति