MVA धारा 196: बीमा न किए गए यान को चलाना

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

196. बीमा न किए गए यान को चलाना––जो कोई धारा 146 के उपबन्धों का उल्लंघन करके कोई मोटर यान चलाएगा या चलवाएगा, या चलाने देगा [प्रथम अपराध के लिए वह ऐसे कारावास] से, जो तीन मास तक का हो सकेगा या जुर्माने से, जो [दो हजार रुपए] तक का हो सकेगा, अथवा दोनों से, [और पश्चातवर्ती अपराध के लिए ऐसे कारावास से जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी या जुर्माने से जो चार हजार रुपए तक का हो सकेगा या दोनों से दंडनीय होगा], दण्डनीय होगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ