MVA धारा 183: अत्यधिक गति आदि से चलाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया
अन्य भाषाओं में भी: English
¶183. अत्यधिक गति आदि से चलाना––(1) जो कोई धारा 112 में निदिष्ट गति-सीमा का उल्लंघन करके मोटर यान चलाएगा [या किसी ऐसे व्यक्ति से, जो उसके द्वारा नियोजित है या उसके नियंत्रण के अधीन किसी व्यक्ति से उसे चलवाएगा] वह जुर्माने से,
¶[निम्नलिखित रीति में, अर्थात् :—
¶(i) जहां कोई ऐसा मोटर यान हल्का मोटर यान है वहां ऐसे जुर्माने से, जो एक हजार रुपए से कम नहीं होगा किन्तु दो हजार रुपए तक हो सकेगा ;
¶(ii) जहां ऐसा मोटर यान मध्यम माल यान या मध्यम यात्री यान या भारी माल यान या भारी यात्री यान है वहां ऐसे जुर्माने से, जो दो हजार रुपए से कम नहीं होगा किन्तु चार हजार रुपए तक का हो सकेगा ; और
¶(iii) इस उपधारा के अधीन दूसरे या किसी पश्चातवर्ती अपराध के लिए ऐसे चालक की चालन अनुज्ञप्ति धारा 206 की उपधारा (4) के उपबंधों के अनुसार परिबद्ध कर ली जाएगी ।]
¶* * * * * * *
¶(3) कोई व्यक्ति केवल एक साक्षी के इस आशय के साक्ष्य पर ही कि उस साक्षी की राय में ऐसा व्यक्ति ऐसी गति से यान को चला रहा था जो विधिविरुद्ध है, तब तक दोषसिद्ध नहीं किया जाएगा जब तक उस राय की बाबत यह दशित नहीं कर दिया जाता है कि वह किसी यांत्रिक [या इलैक्ट्रानिक] युक्ति के उपयोग से अभिप्राप्त प्राक्कलन पर आधारित है ।
¶(4) ऐसी समय सारणी का प्रकाशन जिसके अधीन ऐसे किसी निदेश का दिया जाना जिसके अनुसार कोई यात्रा या यात्रा का भाग विनिदिष्ट समय के अन्दर पूरा कर लिया जाना है, उस दशा में, जिसमें न्यायालय की यह राय है कि मामले की परिस्थितियों में यह साक्ष्य नहीं है कि वह यात्रा या यात्रा का भाग धारा 122 में निदिष्ट गति-सीमा का उल्लंघन किए बिना विनिदिष्ट समय के अन्दर पूरा कर लिया लिया जाए, इस बात का प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य होगा कि जिस व्यक्त ने वह समय सारणी प्रकाशित की है या वह निदेश दिया है उसने [उपधारा (1)] के अधीन दण्डनीय अपराध किया है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध
- 177A. धारा 118 के अधीन विनियमों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 178. पास या टिकट के बिना यात्रा करने और कंडक्टर द्वारा कर्तव्य की अवहेलना के लिए तथा ठेका गाड़ी आदि के चलाने से इंकार करने के लिए शास्ति आदि
- 179. आदेशों की अवज्ञा, बाधा डालना और जानकारी देने से इंकार करना
- 180. अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना
- 181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना
- 182. अनुज्ञप्ति संबंधी अपराध
- 182A. मोटर यानों और उनके संघटकों के संनिर्माण, रखरखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड
- 182B. धारा 62क के उल्लंघन के लिए दंड
- 184. खतरनाक तरीके से मोटर यान चलाना
- 185. किसी मत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटर यान चलाया जाना
- 186. मोटर यान चलाने के लिए मानसिक या शारीरक रूप से अयोग्य होते हुए यान चलाना
- 187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड
- 188. कतिपय अपराधों का दुष्प्रेरण करने के लिए दण्ड
- 189. दौड़ और गति का मुकाबला
- 190. असुरक्षित दशा वाले यान का उपयोग किया जाना
- 191. लोपित
- 192. रजिस्ट्रीकरण के बिना यान का उपयोग
- 192A. परमिट के बिना यान का उपयोग
- 192B. रजिस्ट्रीकरण से संबंधित अपराध
- 193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड
- 194. अनुज्ञेय भार से अधिक भार वाले यान को चलाना
- 194A. अधिक यात्रियों का वहन
- 194B. सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना
- 194C. मोटर साइकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 194D. सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति
- 194E. आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता
- 194F. हार्नों का प्रयोग और ध्वनिमंद क्षेत्र
- 195. लोपित
- 196. बीमा न किए गए यान को चलाना
- 197. प्राधिकार के बिना यान ले जाना
- 198. यान में अनधिकृत हस्तक्षेप
- 198A. सड़क डिजाइन, संनिर्माण और रखरखाव के मानकों का अनुपालन करने में असफल रहना
- 199. कंपनियों द्वारा अपराध
- 199A. किशोर द्वारा अपराध
- 199B. जुर्माने का पुनरीक्षण
- 200. कतिपय अपराधों का शमन
- 201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति
- 202. वारण्ट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति
- 203. श्वास-परीक्षण
- 204. प्रयोगशाला परीक्षण
- 205. मोटर यान चलाने की अयोग्यता की उपधारणा
- 206. पुलिस अधिकारी की दस्तावेज परिबद्ध करने की शक्ति
- 207. रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, आदि के बिना उपयोग किए गए यानों के निरुद्ध करने की शक्ति
- 208. मामलों का संक्षिप्त निपटारा
- 209. दोषसिद्धि पर निर्बंधन
- 210. दोषसिद्धि संबंधी सूचना का न्यायालयों द्वारा भेजा जाना
- 210A. शास्तियों में वृद्धि करने की राज्य सरकार की शक्ति
- 210B. प्रवर्तनकारी प्राधिकरण द्वारा किए गए अपराध के लिए शास्ति
- 210C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 210D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति