MVA धारा 203: श्वास-परीक्षण
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया
अन्य भाषाओं में भी: English
¶203. श्वास-परीक्षण––[(1) वर्दी पहने हुए कोई पुलिस अधिकारी या मोटर यान विभाग का कोई अधिकारी जिसे उस विभाग द्वारा इस निमित्त प्राधिकृत किया जाए, किसी सार्वजनिक स्थान में मोटर यान चलाने वाले या चलाने का प्रयास करने वाले किसी व्यक्ति से श्वास परीक्षण के लिए वहां या पास के स्थान में श्वास के एक या अधिक नमूने देने की उस दशा में अपेक्षा कर सकेगा जब ऐसे पुलिस अधिकारी या अधिकारी के पास ऐसे व्यक्ति द्वारा धारा 185 के अधीन दंडनीय कोई अपराध किए जाने का संदेह करने का कोई युक्तियुक्त कारण है :
¶परन्तु श्वास परीक्षण के लिए कोई अपेक्षा ऐसे अपराध के किए जाने के पश्चात् युक्तियुक्त तौर पर तब तक नहीं जाएगी (जब तक कि ऐसा श्वास परीक्षण यथासाध्य शीघ्र नहीं करा लिया गया हो) ।]
¶(2) यदि कोई मोटर यान किसी सार्वजनिक स्थान में दुर्घटनाग्रस्त है और वर्दी में किसी पुलिस अधिकारी को यह संदेह करने का युक्तियुक्त कारण है कि उस व्यक्ति के, जो दुर्घटना के समय मोटर यान चला रहा था, रक्त में एल्कोहल थी या वह धारा 185 में निदिष्ट किसी मादक द्रव्य के असर में यान चला रहा था, तो वह इस प्रकार मोटर यान चलाने वाले किसी व्यक्ति से,––
¶(क) ऐसे व्यक्ति की दशा में, जो किसी अस्पताल में अन्तरंग रोगी के रूप में है, उस अस्पताल में,
¶(ख) किसी अन्य व्यक्ति की दशा में, या तो उस स्थान पर या उसके समीप जहां अपेक्षा की गई है या यदि पुलिस अधिकारी उचित समझे तो पुलिस अधिकारी द्वारा विनिदिष्ट पुलिस थाने पर,
¶श्वास-परीक्षण के लिए श्वास-नमूना देने की अपेक्षा कर सकेगा :
¶परन्तु उस व्यक्ति से, जो किसी अस्पताल में अन्तरंग रोगी के रूप में है, ऐसा नमूना देने की अपेक्षा उस दशा में नहीं की जाएगी जब उस रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी को, जिसकी अव्यवहित देखरेख में उक्त व्यक्ति है, नमूना लेने की प्रस्थापना की सूचना पहले नहीं दी गई है अथवा वह इस आधार पर नमूना दिए जाने पर आपत्ति करता है कि नमूने का दिया जाना या दिए जाने की अध्यपेक्षा रोगी की समुचित देखरेख या उपार पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी ।
¶(3) यदि वर्दी में किसी पुलिस अधिकारी को उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन किसी व्यक्ति पर उसके द्वारा किए गए श्वास-परीक्षण के परिणामस्वरूप यह प्रतीत होता है कि वह युक्ति जिसके द्वारा परीक्षण किया गया है, यह उपदशित करती है कि उस व्यक्ति के रक्त में एल्कोहल है, तो पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति को बिना वारण्ट के गिरफ्तार कर सकेगा कितु तब नहीं जब वह व्यक्ति अन्तरंग रोगी के रूप में अस्पताल में हो ।
¶(4) यदि श्वास-परीक्षण के लिए श्वास का नमूना देने के लिए उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन किसी पुलिस अधिकारी द्वारा अपेक्षित कोई व्यक्ति ऐसा करने से इन्कार करता है या ऐसा करने में असफल रहता है और पुलिस अधिकारी को उसके रक्त में एल्कोहल होने का सन्देह करने का युक्तियुक्त कारण है तो पुलिस अधिकारी उसे बिना वारण्ट के गिरफ्तार कर सकेगा किन्तु तब नहीं जब वह अंतरंग रोगी के रूप में अस्पताल में हो ।
¶(5) इस धारा के अधीन गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति को, जब वह पुलिस थाने में हो, श्वास-परीक्षण के लिए श्वास का नमूना देने का अवसर दिया जाएगा ।
¶(6) इस धारा के उपबन्धों के अनुसरण में किए गए श्वास-परीक्षण के परिणाम साक्ष्य में ग्राह्य होंगे ।
¶स्पष्टीकरण––इस धारा के प्रयोजनों के लिए, “श्वास-परीक्षण” से किसी व्यक्ति के रक्त में एल्कोहल होने का कोई संकेत प्राप्त करने के प्रयोजानार्थ उस व्यक्ति द्वारा दिए गए श्वास के नमूने पर, उस युक्ति के द्वारा, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, ऐसे परीक्षण के प्रयोजन के लिए अनुमोदित की जाए, किया गया परीक्षण अभिप्रेत है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध
- 177A. धारा 118 के अधीन विनियमों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 178. पास या टिकट के बिना यात्रा करने और कंडक्टर द्वारा कर्तव्य की अवहेलना के लिए तथा ठेका गाड़ी आदि के चलाने से इंकार करने के लिए शास्ति आदि
- 179. आदेशों की अवज्ञा, बाधा डालना और जानकारी देने से इंकार करना
- 180. अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना
- 181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना
- 182. अनुज्ञप्ति संबंधी अपराध
- 182A. मोटर यानों और उनके संघटकों के संनिर्माण, रखरखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड
- 182B. धारा 62क के उल्लंघन के लिए दंड
- 183. अत्यधिक गति आदि से चलाना
- 184. खतरनाक तरीके से मोटर यान चलाना
- 185. किसी मत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटर यान चलाया जाना
- 186. मोटर यान चलाने के लिए मानसिक या शारीरक रूप से अयोग्य होते हुए यान चलाना
- 187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड
- 188. कतिपय अपराधों का दुष्प्रेरण करने के लिए दण्ड
- 189. दौड़ और गति का मुकाबला
- 190. असुरक्षित दशा वाले यान का उपयोग किया जाना
- 191. लोपित
- 192. रजिस्ट्रीकरण के बिना यान का उपयोग
- 192A. परमिट के बिना यान का उपयोग
- 192B. रजिस्ट्रीकरण से संबंधित अपराध
- 193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड
- 194. अनुज्ञेय भार से अधिक भार वाले यान को चलाना
- 194A. अधिक यात्रियों का वहन
- 194B. सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना
- 194C. मोटर साइकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 194D. सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति
- 194E. आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता
- 194F. हार्नों का प्रयोग और ध्वनिमंद क्षेत्र
- 195. लोपित
- 196. बीमा न किए गए यान को चलाना
- 197. प्राधिकार के बिना यान ले जाना
- 198. यान में अनधिकृत हस्तक्षेप
- 198A. सड़क डिजाइन, संनिर्माण और रखरखाव के मानकों का अनुपालन करने में असफल रहना
- 199. कंपनियों द्वारा अपराध
- 199A. किशोर द्वारा अपराध
- 199B. जुर्माने का पुनरीक्षण
- 200. कतिपय अपराधों का शमन
- 201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति
- 202. वारण्ट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति
- 204. प्रयोगशाला परीक्षण
- 205. मोटर यान चलाने की अयोग्यता की उपधारणा
- 206. पुलिस अधिकारी की दस्तावेज परिबद्ध करने की शक्ति
- 207. रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, आदि के बिना उपयोग किए गए यानों के निरुद्ध करने की शक्ति
- 208. मामलों का संक्षिप्त निपटारा
- 209. दोषसिद्धि पर निर्बंधन
- 210. दोषसिद्धि संबंधी सूचना का न्यायालयों द्वारा भेजा जाना
- 210A. शास्तियों में वृद्धि करने की राज्य सरकार की शक्ति
- 210B. प्रवर्तनकारी प्राधिकरण द्वारा किए गए अपराध के लिए शास्ति
- 210C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 210D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति