MVA धारा 193: बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड––[(1)] जो कोई धारा 93 के अथवा उसके अधीन बनाए गए किन्हीं नियमों के उपबन्धों का उल्लंघन करके अभिकर्ता या प्रचारक के रूप में काम करेगा वह प्रथम अपराध के लिए जुर्माने से, [एक हजार रुपए के जुर्माने से] तथा द्वितीय या पश्चात्वर्ती अपराध के लिए कारावास से, जो छह मास तक का हो सकेगा, या जुर्माने से, [दो हजार रुपए के जुर्माने से], अथवा दोनों से, दण्डनीय होगा ।

[(2) जो कोई धारा 93 या उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों के उल्लंघन में एक संकलनकर्ता के रूप में कार्य करता है तो वह ऐसे जुर्माने से, जो एक लाख रुपए तक का हो सकेगा कितु पच्चीस हजार रुपए से कम का नहीं होगा ।

(3) जो कोई, एक संकलनकर्ता के रूप में कार्य करते समय, धारा 93 की उपधारा (1) के अधीन अनुदत्त अनुज्ञप्ति की ऐसी शर्त का उल्लंघन करता है जो राज्य सरकार द्वारा तात्विक शर्त के रूप में नामनिदिष्ट नहीं है, पांच हजार रुपए के जुर्माने से दंडनीय होगा ।]

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ