MVA धारा 201: यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति––(1) जो कोई किसी *** यान को किसी सार्वजनिक स्थान पर ऐसी रीति से रखेगा जिससे कि यातायात का मुक्त प्रवाह अवरुद्ध होता है तो वह, जब तक यान उस स्थिति में रहता है, प्रति घंटा [पांच सौ रुपए] तक की शास्ति के लिए दायी होगा :

परन्तु दुर्घटनाग्रस्त यान केवल उस समय से शास्ति का दायी होगा जिस समय विधि के अधीन निरीक्षण की औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं :

[परन्तु यह और कि जहां यान किसी [केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत किसी अभिकरण द्वारा हटाया जाता है वहां हटाए जाने के प्रभार] यान के स्वामी या ऐसे यान के भारसाधक व्यक्ति से वसूल किए जाएंगे ।]

[(2) इस धारा के अधीन शास्तियां या [हटाने के प्रभार] ऐसे अधिकारी या प्राधिकारी द्वारा वसूल किए जाएंगे जिसे राज्य सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, प्राधिकृत करे ।]

[(3) उपधारा (1) वहां लागू नहीं होगी जहां मोटर यान में अनवेक्षित खराबी हो गई है और हटाए जाने की प्रक्रिया में है ।]

[स्पष्टीकरण––इस धारा के प्रयोजनों के लिए “हटाए जाने के प्रभारों” के अंतर्गत एक अवस्थिति से दूसरी अवस्थिति तब एक मोटर यान के हटाए जाने में अंवर्तलित कोई लागत सम्मिलित है और ऐसे मोटर यान के भंडारण के संबंध में कोई लागत भी है ।]

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ