MVA धारा 177: अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध––जो कोई इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए किसी नियम, विनियम या अधिसूचना के किसी उपबंध का उल्लंघन करेगा वह जब उस अपराध के लिए कोई शास्ति उपबंधित नहीं है, प्रथम अपराध के लिए जुर्माने से, जो [पांच सौ रुपए] तक का हो सकेगा; और किसी द्वितीय या पश्चात्वर्ती अपराध के लिए, जुर्माने से, जो [एक हजार पांच सौ रुपए] तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ