MVA धारा 197: प्राधिकार के बिना यान ले जाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया
अन्य भाषाओं में भी: English
¶197. प्राधिकार के बिना यान ले जाना––(1) जो कोई किसी मोटर यान को या तो उसके स्वामी की सहमति प्राप्त किए बिना या अन्य विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना ले जाएगा और चलाएगा, वह कारावास से, जो तीन मास तक का हो सकेगा या [जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा], अथवा दोनों से, दण्डनीय होगा :
¶परन्तु कोई भी व्यक्ति इस धारा के अधीन उस दशा में दोषसिद्ध न किया जाएगा जब न्यायालय का यह समाधान हो जाता है कि ऐसे व्यक्ति ने ऐसे समुचित विश्वास से कार्य किया है कि उसे विधिपूर्ण प्राधिकार प्राप्त है अथवा ऐसे समुचित विश्वास से कार्य किया है कि यदि उसने स्वामी की सहमति मांगी होती तो मामले की परिस्थितियों में स्वामी ने अपनी सहमति दे दी होती ।
¶(2) जो कोई, विधिविरुद्ध रूप से, बलपूर्वक या बल की धमकी द्वारा या अन्य प्रकार के अभित्रास के द्वारा, किसी मोटर यान को छीन लेता है या उस पर नियंत्रण करता है, वह कारावास से, जो तीन मास तक का हो सकेगा, या जुर्माने से, [जुर्माने से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा], अथवा दोनों से, दंडनीय होगा ।
¶(3) जो कोई किसी मोटर यान के संबंध में उपधारा (1) या उपधारा (2) में निदिष्ट कोई कार्य करने का प्रयास करेगा या किसी ऐसे कार्य को करने का दुष्प्रेरण करेगा, उसके बारे में यह समझा जाएगा कि उसने भी, यथास्थिति, उपधारा (1) या उपधारा (2) के अधीन अपराध किया है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध
- 177A. धारा 118 के अधीन विनियमों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 178. पास या टिकट के बिना यात्रा करने और कंडक्टर द्वारा कर्तव्य की अवहेलना के लिए तथा ठेका गाड़ी आदि के चलाने से इंकार करने के लिए शास्ति आदि
- 179. आदेशों की अवज्ञा, बाधा डालना और जानकारी देने से इंकार करना
- 180. अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना
- 181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना
- 182. अनुज्ञप्ति संबंधी अपराध
- 182A. मोटर यानों और उनके संघटकों के संनिर्माण, रखरखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड
- 182B. धारा 62क के उल्लंघन के लिए दंड
- 183. अत्यधिक गति आदि से चलाना
- 184. खतरनाक तरीके से मोटर यान चलाना
- 185. किसी मत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटर यान चलाया जाना
- 186. मोटर यान चलाने के लिए मानसिक या शारीरक रूप से अयोग्य होते हुए यान चलाना
- 187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड
- 188. कतिपय अपराधों का दुष्प्रेरण करने के लिए दण्ड
- 189. दौड़ और गति का मुकाबला
- 190. असुरक्षित दशा वाले यान का उपयोग किया जाना
- 191. लोपित
- 192. रजिस्ट्रीकरण के बिना यान का उपयोग
- 192A. परमिट के बिना यान का उपयोग
- 192B. रजिस्ट्रीकरण से संबंधित अपराध
- 193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड
- 194. अनुज्ञेय भार से अधिक भार वाले यान को चलाना
- 194A. अधिक यात्रियों का वहन
- 194B. सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना
- 194C. मोटर साइकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 194D. सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति
- 194E. आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता
- 194F. हार्नों का प्रयोग और ध्वनिमंद क्षेत्र
- 195. लोपित
- 196. बीमा न किए गए यान को चलाना
- 198. यान में अनधिकृत हस्तक्षेप
- 198A. सड़क डिजाइन, संनिर्माण और रखरखाव के मानकों का अनुपालन करने में असफल रहना
- 199. कंपनियों द्वारा अपराध
- 199A. किशोर द्वारा अपराध
- 199B. जुर्माने का पुनरीक्षण
- 200. कतिपय अपराधों का शमन
- 201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति
- 202. वारण्ट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति
- 203. श्वास-परीक्षण
- 204. प्रयोगशाला परीक्षण
- 205. मोटर यान चलाने की अयोग्यता की उपधारणा
- 206. पुलिस अधिकारी की दस्तावेज परिबद्ध करने की शक्ति
- 207. रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, आदि के बिना उपयोग किए गए यानों के निरुद्ध करने की शक्ति
- 208. मामलों का संक्षिप्त निपटारा
- 209. दोषसिद्धि पर निर्बंधन
- 210. दोषसिद्धि संबंधी सूचना का न्यायालयों द्वारा भेजा जाना
- 210A. शास्तियों में वृद्धि करने की राज्य सरकार की शक्ति
- 210B. प्रवर्तनकारी प्राधिकरण द्वारा किए गए अपराध के लिए शास्ति
- 210C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 210D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति