MVA धारा 181: धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना––जो कोई धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में किसी मोटर यान को चलाएगा, वह कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, [जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा], अथवा दोनों से, दण्डनीय होगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ