MVA धारा 187: दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया

अन्य भाषाओं में भी: English

187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड––जो कोई धारा 132 की उपधारा (1) के खण्ड [(क)] या धारा 133 या धारा 134 के उपबंधों का अनुपालन करने में असफल रहेगा वह कारावास से, जिसकी अवधि [छह मास] तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, [जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा], अथवा दोनों से, अथवा इस धारा के अधीन अपराध के लिए पहले ही दोषसिद्ध हो चुकने

पर इस धारा के अधीन अपराध के लिए पुन: दोषसिद्ध होने की दशा में कारावास से, जिसकी अवधि [एक वर्ष] तक की हो सकेगी, जुर्माने से, [जो दस हजार रुपए तक का हो सकेगा], अथवा दोनों से, दण्डनीय होगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ