MVA धारा 208: मामलों का संक्षिप्त निपटारा
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया
अन्य भाषाओं में भी: English
¶208. मामलों का संक्षिप्त निपटारा––(1) इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध (उस अपराध से भिन्न जिसे केन्द्रीय सरकार, नियमों द्वारा, इस निमित्त विनिदिष्ट करे) का संज्ञान करने वाला न्यायालय अभियुक्त व्यक्ति पर तामील किए जाने वाले समन में––
¶(i) उस दशा में जिसमें अपराध इस अधिनियम के अधीन कारावास से दंडनीय है, यह कह सकेगा कि वह, और
¶(ii) किसी अन्य मामले में,
¶यह कहेगा कि वह––
¶(क) स्वयं या अभिवक्ता द्वारा उपस्ि◌थत हो ; या
¶(ख) आरोप की सुनवाई के पूर्व किसी विनिदिष्ट तारीख तक यह अभिवचन करे कि वह अरोप का दोषी है और न्यायालय को, धनादेश द्वारा, उतनी धनराशि (जो उस अधिकतम जुर्माने से अधिक नहीं होगी जो अपराध के लिए अधिरोपित की जा सके) जितनी न्यायालय विनिदिष्ट करे, भेजे और धनादेश के कूपन में ही दोषी होने का अभिवचन करे :
¶परन्तु न्यायालय, उपधारा (2) में निदिष्ट अपराधों में से किसी अपराध की दशा में, समन में यह कथन करेगा कि यदि अभियुक्त दोषी होने का अभिवचन करता है तो वह ऐसा अभिवचन खंड (ख) में विनिदिष्ट रीति से करेगा और ऐसे अभिवाक् से युक्त अपने पत्र के साथ अपनी चालन अनुज्ञप्ति न्यायालय को भेजेगा ।
¶(2) जहां वह अपराध, जिसकी बाबत उपधारा (1) के अनुसार कार्रवाई की गई है, ऐसा अपराध है जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस उपधारा के प्रयोजनों के लिए नियमों द्वारा विनिदिष्ट किया गया है, वहां न्यायालय, यदि अभियुक्त व्यक्ति यह अभिवचन करता है कि वह आरोप का दोषी है और उसने अपने अभिवाक् से युक्त पत्र के साथ अपनी चालन अनुज्ञप्ति न्यायालय को भेजी है तो उसकी चालन-अनुज्ञप्ति पर ऐसी दोषसिद्धि को पृष्ठांकित करेगा ।
¶(3) जहां अभियुक्त व्यक्ति दोषी होने का अभिवचन करता है और विनिदिष्ट राशि भेजता है तथा उसने, यथास्थिति, उपधारा (1) के या उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का अनुपालन कर दिया है, वहां उस अपराध की बाबत उसके विरुद्ध कोई और कार्यवाही नहीं की जाएगी और न उसे, इस अधिनियम में किसी प्रतिकूल बात के होते हुए भी, दोषी होने का अभिवचन करने के कारण अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने से निरहित ही किया जाएगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध
- 177A. धारा 118 के अधीन विनियमों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 178. पास या टिकट के बिना यात्रा करने और कंडक्टर द्वारा कर्तव्य की अवहेलना के लिए तथा ठेका गाड़ी आदि के चलाने से इंकार करने के लिए शास्ति आदि
- 179. आदेशों की अवज्ञा, बाधा डालना और जानकारी देने से इंकार करना
- 180. अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना
- 181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना
- 182. अनुज्ञप्ति संबंधी अपराध
- 182A. मोटर यानों और उनके संघटकों के संनिर्माण, रखरखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड
- 182B. धारा 62क के उल्लंघन के लिए दंड
- 183. अत्यधिक गति आदि से चलाना
- 184. खतरनाक तरीके से मोटर यान चलाना
- 185. किसी मत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटर यान चलाया जाना
- 186. मोटर यान चलाने के लिए मानसिक या शारीरक रूप से अयोग्य होते हुए यान चलाना
- 187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड
- 188. कतिपय अपराधों का दुष्प्रेरण करने के लिए दण्ड
- 189. दौड़ और गति का मुकाबला
- 190. असुरक्षित दशा वाले यान का उपयोग किया जाना
- 191. लोपित
- 192. रजिस्ट्रीकरण के बिना यान का उपयोग
- 192A. परमिट के बिना यान का उपयोग
- 192B. रजिस्ट्रीकरण से संबंधित अपराध
- 193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड
- 194. अनुज्ञेय भार से अधिक भार वाले यान को चलाना
- 194A. अधिक यात्रियों का वहन
- 194B. सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना
- 194C. मोटर साइकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 194D. सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति
- 194E. आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता
- 194F. हार्नों का प्रयोग और ध्वनिमंद क्षेत्र
- 195. लोपित
- 196. बीमा न किए गए यान को चलाना
- 197. प्राधिकार के बिना यान ले जाना
- 198. यान में अनधिकृत हस्तक्षेप
- 198A. सड़क डिजाइन, संनिर्माण और रखरखाव के मानकों का अनुपालन करने में असफल रहना
- 199. कंपनियों द्वारा अपराध
- 199A. किशोर द्वारा अपराध
- 199B. जुर्माने का पुनरीक्षण
- 200. कतिपय अपराधों का शमन
- 201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति
- 202. वारण्ट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति
- 203. श्वास-परीक्षण
- 204. प्रयोगशाला परीक्षण
- 205. मोटर यान चलाने की अयोग्यता की उपधारणा
- 206. पुलिस अधिकारी की दस्तावेज परिबद्ध करने की शक्ति
- 207. रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, आदि के बिना उपयोग किए गए यानों के निरुद्ध करने की शक्ति
- 209. दोषसिद्धि पर निर्बंधन
- 210. दोषसिद्धि संबंधी सूचना का न्यायालयों द्वारा भेजा जाना
- 210A. शास्तियों में वृद्धि करने की राज्य सरकार की शक्ति
- 210B. प्रवर्तनकारी प्राधिकरण द्वारा किए गए अपराध के लिए शास्ति
- 210C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 210D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति