MVA धारा 199A: किशोर द्वारा अपराध
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 13: अपराध, शास्तियां और प्रक्रिया
अन्य भाषाओं में भी: English
¶[199क. किशोर द्वारा अपराध––(1) जहां कोई अपराध इस अधिनियम के अधीन किसी किशोर द्वारा किया गया है वहां ऐसा किशोर, संरक्षक या मोटर यान का स्वामी उल्लंघन का दोषी समझा जाएगा और अपने विरुद्ध कार्रवाई का दायी होगा तथा तद्नुसार दंडित किया जाएगा :
¶परंतु इस उपधारा की कोई बात, ऐसे संरक्षक या स्वामी को इस अधिनियम में उपबंधित किसी दंड के लिए दायी नहीं बनाएगी यदि वह यह साबित कर देता है कि अपराध उसकी जानकारी के बिना किया गया था या उसने ऐसे अपराध के किए जाने को रोकने के लिए सभी सम्यक् तत्परता बरती थी ।
¶स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए, न्यायालय यह उपधारणा करेगा कि किशोर द्वारा मोटर यान का प्रयोग, यथास्थिति, ऐसे किशोर के संरक्षक या मोटर यान के स्वामी की सहमति से किया गया था ।
¶(2) उपधारा (1) के अधीन शास्ति के अतिरिक्त, ऐसा संरक्षक या स्वामी ऐसे कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी और जुर्माने से जो पच्चीस हजार रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा ।
¶(3) उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंध ऐसे संरक्षक या स्वामी को लागू नहीं होंगे यदि अपराध करने वाले किशोर को धारा 8 के अधीन शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन अनुज्ञप्ति प्रदान की गई थी और वह ऐसा मोटर यान प्रचालित कर रहा था जिसे प्रचालित करने के लिए ऐसे किशोर को अनुज्ञप्त किया गया था ।
¶(4) जहां इस धारा के अधीन कोई अपराध किसी किशोर द्वारा किया गया है वहां अपराध किए जाने में प्रयुक्त मोटर यान बारह मास की अवधि के लिए रद्द किया जाएगा ।
¶(5) जहां इस अधिनियम के अधीन कोई अपराध किसी किशोर द्वारा किया गया है वहां धारा 4 या धारा 7 के होते हुए भी, ऐसा किशोर धारा 9 के अधीन चालन अनुज्ञप्ति या धारा 8 के अधीन शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति प्रदान किए जाने के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि ऐसे किशोर ने पच्चीस वर्ष की आयु पूरी न कर ली हो ।
¶(6) जहां इस अधिनियम के अधीन कोई अपराध किसी किशोर द्वारा किया गया है वहां ऐसा किशोर इस अधिनियम में यथा उपबंधित ऐसे जुर्मानों से दंडनीय होगा जबकि कोई अभिरक्षणीय दंडादेश किशोर न्याय अधिनियम, 2000 (2000 का 56) के उपबंधों के अनुसार उपांतरित किया जा सकेगा ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 177. अपराधों के दण्ड के लिए साधारण उपबंध
- 177A. धारा 118 के अधीन विनियमों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 178. पास या टिकट के बिना यात्रा करने और कंडक्टर द्वारा कर्तव्य की अवहेलना के लिए तथा ठेका गाड़ी आदि के चलाने से इंकार करने के लिए शास्ति आदि
- 179. आदेशों की अवज्ञा, बाधा डालना और जानकारी देने से इंकार करना
- 180. अप्राधिकृत व्यक्तियों को यान चलाने की अनुज्ञा देना
- 181. धारा 3 या धारा 4 के उल्लंघन में यानों को चलाना
- 182. अनुज्ञप्ति संबंधी अपराध
- 182A. मोटर यानों और उनके संघटकों के संनिर्माण, रखरखाव, विक्रय और परिवर्तन से संबंधित अपराधों के लिए दंड
- 182B. धारा 62क के उल्लंघन के लिए दंड
- 183. अत्यधिक गति आदि से चलाना
- 184. खतरनाक तरीके से मोटर यान चलाना
- 185. किसी मत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटर यान चलाया जाना
- 186. मोटर यान चलाने के लिए मानसिक या शारीरक रूप से अयोग्य होते हुए यान चलाना
- 187. दुर्घटना सम्बन्धी अपराधों के लिए दण्ड
- 188. कतिपय अपराधों का दुष्प्रेरण करने के लिए दण्ड
- 189. दौड़ और गति का मुकाबला
- 190. असुरक्षित दशा वाले यान का उपयोग किया जाना
- 191. लोपित
- 192. रजिस्ट्रीकरण के बिना यान का उपयोग
- 192A. परमिट के बिना यान का उपयोग
- 192B. रजिस्ट्रीकरण से संबंधित अपराध
- 193. बिना समुचित प्राधिकार वाले [अभिकर्ताओं, प्रचारकों और संकलनकर्ताओं] के लिए दण्ड
- 194. अनुज्ञेय भार से अधिक भार वाले यान को चलाना
- 194A. अधिक यात्रियों का वहन
- 194B. सुरक्षा बेल्टों का उपयोग और बालकों का बैठना
- 194C. मोटर साइकिल ड्राइवरों और पिछली सवारियों के लिए सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के लिए शास्ति
- 194D. सिर के सुरक्षा पहनावे को न पहनने के लिए शास्ति
- 194E. आपातकालीन यानों को अबाध रूप से गुजरने देने में असफलता
- 194F. हार्नों का प्रयोग और ध्वनिमंद क्षेत्र
- 195. लोपित
- 196. बीमा न किए गए यान को चलाना
- 197. प्राधिकार के बिना यान ले जाना
- 198. यान में अनधिकृत हस्तक्षेप
- 198A. सड़क डिजाइन, संनिर्माण और रखरखाव के मानकों का अनुपालन करने में असफल रहना
- 199. कंपनियों द्वारा अपराध
- 199B. जुर्माने का पुनरीक्षण
- 200. कतिपय अपराधों का शमन
- 201. यातायात के मुक्त प्रवाह में अवरोध डालने के लिए शास्ति
- 202. वारण्ट के बिना गिरफ्तार करने की शक्ति
- 203. श्वास-परीक्षण
- 204. प्रयोगशाला परीक्षण
- 205. मोटर यान चलाने की अयोग्यता की उपधारणा
- 206. पुलिस अधिकारी की दस्तावेज परिबद्ध करने की शक्ति
- 207. रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र, परमिट, आदि के बिना उपयोग किए गए यानों के निरुद्ध करने की शक्ति
- 208. मामलों का संक्षिप्त निपटारा
- 209. दोषसिद्धि पर निर्बंधन
- 210. दोषसिद्धि संबंधी सूचना का न्यायालयों द्वारा भेजा जाना
- 210A. शास्तियों में वृद्धि करने की राज्य सरकार की शक्ति
- 210B. प्रवर्तनकारी प्राधिकरण द्वारा किए गए अपराध के लिए शास्ति
- 210C. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 210D. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति