MVA धारा 56: परिवहन यानों के ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 4: मोटर यानों का रजिस्ट्रीकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶56. परिवहन यानों के ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र—(1) धारा 59 और धारा 60 के उपबंधों के अधीन रहते हुए किसी परिवहन यान को धारा 39 के प्रयोजनों के लिए तभी विधिमान्यतः रजिस्ट्रीकृत समझा जाएगा जब उसके पास ऐसे प्ररूप में जिसमें ऐसी विशिष्टियां और जानकारी दी गई हैं, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाएं ठीक हालत में होने का विहित प्राधिकारी द्वारा या उपधारा (2) में वणित किसी प्राधिकृत परीक्षण केन्द्र द्वारा दिया गया इस आशय का प्रमाणपत्र हो कि वह यान इस अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों की उस समय की सभी अपेक्षाओं की पूति करता है :
¶परन्तु जहां विहित प्राधिकारी या प्राधिकृत परीक्षण केन्द्र ऐसा प्रमाणपत्र देने से इंकार करता है वहां वह यान के स्वामी को ऐसे इंकार के लिए अपने कारण लिखित रूप में देगा ।
¶[परंतु यह और कि किसी यान को उपयुक्तता प्रमाणपत्र ऐसी तारीख, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, के पश्चात् तब तक अनुदत्त नहीं किया जाएगा जब तक ऐसे यान का स्वचालित परीक्षण केंद्र पर परीक्षण न कर लिया गया हो ।]
¶[(2) उपधारा (1) में निदिष्ट ‘प्राधिकृत परीक्षण केंद्र’ से कोई ऐसी प्रसुविधा अभिप्रेत है, जिसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत स्वचालित परीक्षण प्रसुविधा भी है, जहां ऐसे केंद्रों की मान्यता, विनियमन और नियंत्रण के लिए बनाए गए नियमों के अनुसार उपयुक्तता परीक्षण संचालित किया जा सकेगा ।]
¶(3) उपधारा (4) के उपबंधों के अधीन रहते हुए, ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र उतनी अवधि के लिए प्रभावशील बना रहेगा जितनी केन्द्रीय सरकार द्वारा इस अधिनियम के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विहित की जाए ।
¶(4) विहित प्राधिकारी ठीक हालत में होने के प्रमाणपत्र को ऐसे कारणों से, जो लेखबद्ध किए जाएंगे, किसी भी समय रद्द कर सकेगा यदि उसका समाधान हो जाता है कि जिस यान के संबंध में वह प्रमाणपत्र है वह अब इस अधिनियम की और उसके अधीन बनाए गए नियमों की सभी अपेक्षाओं की पूति नहीं करता है, और ऐसे रद्द किए जाने पर यान के रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र को और यान के बारे में अध्याय 5 के अधीन दिए गए परमिट की बाबत यह समझा जाएगा कि वह तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है जब तक ठीक हालत में होने का नया प्रमाणपत्र अभिप्राप्त नहीं कर लिया जाता :
¶[परंतु विहित प्राधिकारी द्वारा ऐसा रद्दकरण तब तक नहीं किया जाएगा जब तक,—
¶(क) ऐसा विहित प्राधिकारी ऐसी तकनीकी अर्हता न रखता हो, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए और जहां विहित प्राधिकारी तकनीकी अर्हता नहीं रखता है, वहां ऐसा रद्दकरण ऐसी अर्हता रखने वाले किसी अधिकारी की रिपोर्ट पर किया जाएगा, और
¶(ख) किसी उपयुक्तता प्रमाणपत्र को रद्द करने के लेखबद्ध कारणों की यान के स्वामी, जिसके उपयुक्तता प्रमाणपत्र को रद्द करने की वांछा की गई है, द्वारा चुने गए प्राधिकृत परीक्षण केंद्र में पुष्टि नहीं कर दी गई हो :
¶परंतु यह और कि यदि रद्दकरण की प्राधिकृत परीक्षण केंद्र द्वारा पुष्टि कर दी जाती है तो परीक्षण करने के खर्च को परीक्षण किए जा रहे यान के स्वामी द्वारा और अन्यथा विहित प्राधिकारी द्वारा वहन किया जाएगा ।]
¶(5) इस अधिनियम के अधीन दिया गया ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र जब तक प्रभावशील बना रहता है तब तक वह संपूर्ण भारत में विधिमान्य होगा ।
¶[(6) इस धारा के अधीन जारी विधिमान्य उपयुक्तता प्रमाणपत्र रखने वाले सभी परिवहन यान उनकी बाडी पर स्पष्ट और सहज दृश्य रीति में ऐसा सुभिन्न चिह्न लगाएंगे, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाए ।
¶(7) ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, इस धारा के उपबंधों का गैर-परिवहन यानों पर विस्तार हो सकेगा ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 39. रजिस्ट्रीकरण की आवश्यकता
- 40. रजिस्ट्रीकरण कहां किया जाना है
- 41. रजिस्ट्रीकरण कैसे होना है
- 42. राजनयिक अधिकारियों आदि के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए विशेष उपबंध
- 43. अस्थायी रजिस्ट्रीकरण
- 44. रजिस्ट्रीकरण के समय यान का प्रस्तुत किया जाना
- 45. रजिस्ट्रीकरण से या रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण से इंकार
- 46. रजिस्ट्रीकरण की भारत में प्रभावशीलता
- 47. दूसरे राज्यों को ले जाए जाने पर नए रजिस्ट्रीकरण चिह्न का दिया जाना
- 48. आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र
- 49. निवास स्थान या कारबार के स्थान का परिवर्तन
- 50. स्वामित्व का अंतरण
- 51. अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध
- 52. मोटर यान में परिवर्तन
- 53. रजिस्ट्रीकरण का निलंबन
- 54. धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 55. रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 57. अपील
- 58. परिवहन यानों के बारे में विशेष उपबंध
- 59. मोटर यान की आयु सीमा नियत करने की शक्ति
- 60. केन्द्रीय सरकार के यानों का रजिस्ट्रीकरण
- 61. अध्याय का ट्रेलरों को लागू होना
- 62. चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना
- 62A. आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध
- 62B. मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 63. राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना
- 64. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 65. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति