Bबनाका ऐप स्टूडियो

TPA धारा 110: उस दिन का अपवर्जन जिससे अवधि का प्रारम्भ होता है

संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 · अध्याय 5: स्थावर संपत्ति के पट्टे

अध्याय मार्गदर्शक पढ़ें और अभ्यास करें →

अन्य भाषाओं में भी: English

110. उस दिन का अपवर्जन जिससे अवधि का प्रारम्भ होता है -

जहाँ कि किसी स्थावर सम्पत्ति के पट्टे द्वारा परिसीमित समय का किसी विशिष्ट दिन से प्रारम्भ होना अभिव्यक्त है, वहाँ उस समय की संगणना करने में वह दिन अपवर्जित कर दिया जाएगा जहाँ कि प्रारम्भ होने के लिए कोई दिन नामित न हो, वहाँ इस प्रकार परिसीमित समय प‌ट्टा करने के दिन से प्रारम्भ होता है।

वर्षकेपट्टेकीकालावधि- जहाँ कि इस प्रकार परिसीमित समय एक वर्ष या कई वर्षों का है, वहाँ तत्प्रतिकूल अभिव्यक्त करार न हो तो पट्टा उस दिन की आब्दिकी के पूरे दिन चालू रहेगा जिस दिन से ऐसा समय प्रारम्भ होता है।

पट्टेकापर्यवसानकरनेकेलिएविकल्प- जहाँ कि यह अभिव्यक्त है कि इस प्रकार परिसीमित समय अपने अवसान से पूर्व पर्यवसेय है और पट्टे में इसका वर्णन नहीं है कि किसके विकल्प पर वह इस प्रकार पर्यवसेय है, वहाँ ऐसा विकल्प पट्टेदार को प्राप्त होगा, पट्टाकर्ता को नहीं।

आधिकारिक संदर्भ: भारत सरकार का हिंदी संदर्भ पाठ — जाँच की तारीख: 30 सितंबर 2026.अध्ययन के लिए Banaka का संपादित हिंदी पाठ, आधिकारिक समेकित संस्करण नहीं। पठनीय कानूनी HTML और सरकारी हिंदी संदर्भ से तैयार किया गया है; संख्या और संदर्भ की त्रुटियाँ सुधारी गई हैं। यह केंद्रीय पाठ है; राज्य संशोधन, क्षेत्रीय अधिसूचनाएँ और अन्य लागू कानून अलग देखें। जाँच की तारीख स्रोत-संस्करण की तारीख नहीं है।मूल अनुसूची और संशोधन टिप्पणियाँ देखें

यह पाठ केवल संदर्भ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ