NI Act धारा 44: धन के रूप में प्रतिफल का भागत: अभाव या निष्फल हो जाना

परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 · अध्याय 3: वचन-पत्रों, विनिमय-पत्रों और चेकों के पक्षकार

अन्य भाषाओं में भी: English

44. धन के रूप में प्रतिफल का भागत: अभाव या निष्फल हो जाना—जबकि वह प्रतिफल, जिसके लिए किसी व्यक्ति ने वचन-पत्र, विनिमय-पत्र या चेक को हस्ताक्षरित किया है, धन के रूप में या और प्रारम्भ में भागत: विद्यमान न था या तत्पश्चात् भागत: निष्फल हो गया है, तब वह राशि, जिसे ऐसे हस्ताक्षरकर्ता से अव्यवहित संबंध में स्थित धारक उससे पाने का हकदार होगा अनुपातत: कम हो जाती है ।

स्पष्टीकरण—विनिमय-पत्र का लेखीवाल प्रतिगृहीता से अव्यवहित संबंध में स्थित होता है । वचन-पत्र, विनिमय-पत्र या चेक का रचयिता पाने वाले से और पृष्ठांकक अपने पृष्ठांकिती से अव्यवहित संबंध में स्थित होता है । अन्य हस्ताक्षरकर्ता धारक से अव्यवहित संबंध में करार द्वारा स्थित हो सकेंगे ।

दृष्टांत

क अपने आदेशानुसार देय 500 रुपए का विनिमय-पत्र ख पर लिखता है । ख विनिमय-पत्र को प्रतिगृहीत कर लेता है । किन्तु तत्पश्चात् संदाय न करके उसे अनादृत कर देता है । क विनिमय-पत्र के आधार पर ख पर वाद लाता है । ख साबित कर देता है कि 400 रुपए के लिए तो वह मूल्यार्थ प्रतिगृहीत किया गया था और अवशिष्ट के लिए वादी के सौकर्य के लिए प्रतिगृहीत किया गया था । क केवल 400 रुपए वसूल कर सकता है ।

NI Act: मूल हिंदी मार्गदर्शक →

आधिकारिक संदर्भ: India Code, भारत सरकार — आधिकारिक हिंदी PDF — स्रोत समीक्षा: 5 अक्टूबर 2026.दर्ज संस्करण / स्नैपशॉट की तारीख: 2026-10-05.आधिकारिक हिंदी PDF से Banaka का संदर्भ प्रतिलेख; प्रमाणित या अलग दिनांकित समेकित संस्करण नहीं। PDF के खराब कॉपी-पेस्ट अक्षर-मानचित्र को उसके फ़ॉन्ट और अक्षर-संयोजन से पुनर्प्राप्त किया गया है। पंक्ति-विन्यास, पादटिप्पणी संकेत और अलग संशोधन टिप्पणियाँ हटाई गई हैं; मूल शब्द, उदाहरण और प्रावधान सुरक्षित हैं। PDF के स्रोत-वर्तनी और विराम-चिह्न अनियमितताएँ बनी हैं। समीक्षा की तारीख संस्करण की तारीख नहीं है। धारा 2 और ऐतिहासिक अनुसूची निरसित हैं। मूल PDF और लागू न्यायिक व्याख्या साथ पढ़ें।मूल अनुसूची और संशोधन टिप्पणियाँ देखें

यह पाठ केवल संदर्भ के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री