BNS धारा 91: बालक का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के पश्चात्‌ उसकी मृत्यु कारित करने के आशय से किया गया कार्य

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 5: महिला और बालक के विरुद्ध अपराधों के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

91. जो कोई किसी बालक के जन्म से पूर्व कोई कार्य इस आशय से करेगा कि उस बालक का जीवित पैदा होना तद्‌द्वारा रोका जाए या जन्म के पश्चात्‌ तदद्वारा उसकी मृत्यु कारित हो जाए, और ऐसे कार्य से उस बालक का जीवित पैदा होना रोकेगा, या उसके जन्म के पश्चात्‌ उसकी मृत्यु कारित कर देगा, यदि वह कार्य माता के जीवन को बचाने के प्रयोजन से सद्भावपूर्वक नहीं किया गया हो, तो वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ