BNS धारा 115: स्वेच्छया उपहति कारित करना

भारतीय न्याय संहिता, 2023 · अध्याय 6: मानव शरीर पर प्रभाव डालने वाले अपराधों के विषयों में

अन्य भाषाओं में भी: English

115.
(1) जो कोई किसी कार्य को इस आशय से करता है कि तद॒द॒वारा किसी व्यक्ति को उपहति कारित करे या इस ज्ञान के साथ करता है कि यह संभाव्य है कि वह तदद्वारा किसी व्यक्ति को उपहति कारित करे और तदद॒वारा किसी व्यक्ति को उपहति कारित करता है, कहा जाता है कि वह 'स्वेच्छया उपहति करता है" ।

(2) जो कोई धारा 122 की उपधारा (1) के अधीन उपबंधित मामले के सिवाय स्वेच्छया उपहति कारित करता है, दोनों में से किसी भांति के कारावास से जो एक वर्ष तक का हो सकेगा, या जुर्माने से जो दस हजार तक का हो सकेगा या, दोनों से, दंडनीय होगा ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ