MVA धारा 170: कतिपय मामलों में बीमाकर्ता को पक्षकार बनाया जाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 12: दावा अधिकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶170. कतिपय मामलों में बीमाकर्ता को पक्षकार बनाया जाना––जहां जांच के अनुक्रम में दावा अधिकरण का यह समाधान हो जाता है कि––
¶(क) दावा करने वाले व्यक्ति तथा उस व्यक्ति के बीच, जिसके विरुद्ध दावा किया गया है, दुरभिसंधि है ; या
¶(ख) वह व्यक्ति, जिसके विरुद्ध दावा किया गया है, उस दावे का विरोध करने में असफल रहा है, वहां वह उन कारणों से, जो लेखबद्ध किए जाएंगे, यह निदेश दे सकेगा कि वह बीमाकर्ता, जिस पर ऐसे दावे की बाबत दायित्व है, उस कार्यवाही का पक्षकार बनाया जाए और ऐसे पक्षकार बनाए गए बीमाकर्ता को तब [धारा 150] की उपधारा (2) के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना यह अधिकार होगा कि वह उस दावे का विरोध उन सब या किन्हीं आधारों पर करे, जो उस व्यक्ति को प्राप्त है, जिसके विरुद्ध दावा किया गया है ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 165. दावा अधिकरण
- 166. प्रतिकर के लिए आवेदन
- 167. कतिपय मामलों में प्रतिकर के लिए दावों के बारे में विकल्प
- 168. दावा अधिकरणों का अधिनिर्णय
- 169. दावा अधिकरणों की प्रक्रिया और शक्तियां
- 171. जहां दावा मंजूर किया गया है वहां ब्याज दिलाना
- 172. कतिपय मामलों में प्रतिकरात्मक खर्चे दिलाना
- 173. अपीलें
- 174. बीमाकर्ता से धनराशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया के रूप में करना
- 175. सिविल न्यायालयों की अधिकारिता का वर्जन
- 176. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति