MVA धारा 169: दावा अधिकरणों की प्रक्रिया और शक्तियां
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 12: दावा अधिकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶169. दावा अधिकरणों की प्रक्रिया और शक्तियां––(1) धारा 168 के अधीन कोई जांच करते समय दावा अधिकरण ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए, जो इस निमित्त बनाए जाएं, ऐसी संक्षिप्त प्रक्रिया का अनुसरण करेगा जो वह ठीक समझे ।
¶(2) दावा अधिकरण को शपथ पर साक्ष्य लेने, साक्षियों को हाजिर कराने तथा दस्तावेजों और भौतिक वस्तुओं का प्रकटीकरण और पेशी कराने तथा ऐसे अन्य प्रयोजनों के लिए, जो विहित किए जाएं, सिविल न्यायालय की सब शक्तियां प्राप्त होंगी, तथा दावा अधिकरण को दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) की धारा 195 और अध्याय 26 के सब प्रयोजनों के लिए सिविल न्यायालय समझा जाएगा ।
¶(3) ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए जो इस निमित्त बनाए जाएं, दावा अधिकरण, प्रतिकर के किसी दावे का अधिनिर्णय करने के प्रयोजन के लिए, जांच करने में उसे सहायता देने के लिए, जांच से सुसंगत किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाले एक या अधिक व्यक्तियों को चुन सकेगा ।
¶[(4) इसके अधिनिर्णय के प्रवर्तन के प्रयोजन के लिए, दावा अधिकरण को भी सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 (1908 का 5) के अधीन डिक्री के निष्पादन में सिविल न्यायालय की इस प्रकार सभी शक्तियां प्राप्त होंगी मानो अधिनिर्णय किसी सिविल वाद में ऐसे न्यायालय द्वारा पारित धन के संदाय के लिए डिक्री थी ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 165. दावा अधिकरण
- 166. प्रतिकर के लिए आवेदन
- 167. कतिपय मामलों में प्रतिकर के लिए दावों के बारे में विकल्प
- 168. दावा अधिकरणों का अधिनिर्णय
- 170. कतिपय मामलों में बीमाकर्ता को पक्षकार बनाया जाना
- 171. जहां दावा मंजूर किया गया है वहां ब्याज दिलाना
- 172. कतिपय मामलों में प्रतिकरात्मक खर्चे दिलाना
- 173. अपीलें
- 174. बीमाकर्ता से धनराशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया के रूप में करना
- 175. सिविल न्यायालयों की अधिकारिता का वर्जन
- 176. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति