MVA धारा 174: बीमाकर्ता से धनराशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया के रूप में करना

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 12: दावा अधिकरण

अन्य भाषाओं में भी: English

174. बीमाकर्ता से धनराशि की वसूली भू-राजस्व की बकाया के रूप में करना––जहां किसी अधिनिर्णय के अधीन किसी व्यक्ति द्वारा कोई रकम देय है वहां दावा अधिकरण उस रकम के हकदार व्यक्ति द्वारा उसे आवेदन किए जाने पर उस रकम का प्रमाणपत्र कलक्टर को भेज सकेगा तथा कलक्टर उसे ऐसी रीति से वसूल करने के लिए अग्रसर होगा मानो वह भू-राजस्व की बकाया हो ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ