BSA धारा 49: उत्तर मैं होने के सिवाय पूर्वतन बुरा शील सुसंगत नहीं है

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 2: तथ्यों की सुसंगति

अन्य भाषाओं में भी: English

49. दाण्डिक कार्यवाहियों में यह तथ्य कि अभियुक्त बुरे शील का है, विसंगत है, जब तक कि इस बात का साक्ष्य न दिया गया हो कि वह अच्छे शील का है, जिसके दिए जाने की दशा में वह सुसंगत हो जाता है ।

स्पष्टीकरण 1-यह धारा उन मामलों को लागू नहीं है जिनमें किसी व्यक्ति का बुरा शील स्वयं विवादयक तथ्य है |

स्पष्टीकरण 2-पूर्व दोषसिद्ध बुरे शील के साक्ष्य के रूप में सुसंगत है ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ