BSA धारा 43: प्रथाओं, सिद्धान्तों आदि के बारे में राये कब सुसंगत हैं

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 2: तथ्यों की सुसंगति

अन्य भाषाओं में भी: English

43. जबकि न्यायालय को—

(i) मनुष्यों के किसी निकाय या कुटुम्ब की प्रथाओं या सिद्धांतों के ;

(ii) किसी धार्मिक या खैराती प्रतिष्ठान के संविधान और शासन के ;

(iii) विशिष्ट जिले या विशिष्ट वर्ग के लोगों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले शब्दों या पदों के अर्थों के बारे में राय बनानी हो, तब उनके संबंध में,

ज्ञान के विशेष साधन रखने वाले व्यक्तियों की राय, सुसंगत तथ्य हैं ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ