BSA धारा 42: साधारण रूढ़ि या अधिकार के अस्तित्व के बारे में रायें कब सुसंगत हैं

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 2: तथ्यों की सुसंगति

अन्य भाषाओं में भी: English

42. जबकि न्यायालय को किसी साधारण रूढि या अधिकार के अस्तित्व के बारे में राय बनानी हो, तब ऐसी रूढि या अधिकार के अस्तित्व के बारे में उन व्यक्तियों की रायें सुसंगत हैं, जो यदि उसका अस्तित्व होता तो संभावयत: उसे जानते होते ।

स्पष्टीकरण—"साधारण रूढि या अधिकार" के अन्तर्गत ऐसी रूढ़ियां या अधिकार आते हैं जो व्यक्तियों के किसी काफी बड़े वर्ग के लिए सामान्य हैं ।

दृष्टांत

किसी विशिष्ट ग्राम के निवासियों का अमुक कूप के पानी का उपयोग करने का अधिकार इस धारा के अर्थ के अन्तर्गत साधारण अधिकार है ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ