MVA धारा 95: मंजिली गाड़ियों और ठेका गाड़ियों की बाबत राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 5: परिवहन यानों का नियंत्रण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶95. मंजिली गाड़ियों और ठेका गाड़ियों की बाबत राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति—(1) राज्य सरकार मंजिली गाड़ियों और ठेका गाड़ियों की बाबत और ऐसे यानों में यात्रियों के आचरण का विनियमन करने के लिए नियम बना सकेगी ।
¶(2) पूर्वगामी उपबंध की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, ऐसे नियम—
¶(क) ऐसे यान से ऐसे व्यक्ति का, जो नियमों का अतिलंघन कर रहा है, उस यान के ड्राइवर या कंडक्टर द्वारा, अथवा ड्राइवर या कंडक्टर या किसी यात्री के अनुरोध पर किसी पुलिस अधिकारी द्वारा निकाल दिया जाना प्राधिकृत कर सकेंगे ;
¶(ख) ऐसे यात्री से, जिसकी बाबत ड्राइवर या कंडक्टर को युक्तियुक्त रूप से यह संदेह है कि वह नियमों का उल्लंघन कर रहा है, यह अपेक्षा कर सकेंगे कि वह मांग किए जाने पर पुलिस अधिकारी को अथवा ड्राइवर या कंडक्टर को अपना नाम और पता बताए ;
¶(ग) किसी यात्री से यह अपेक्षा कर सकेंगे कि यदि उससे ड्राइवर या कंडक्टर मांग करता है तो वह यह बताए कि यान में कितनी यात्रा करने का उसका विचार है या कितनी यात्रा उसने की है और ऐसी पूरी यात्रा के लिए किराया दे और उसके लिए जारी किया गया कोई टिकट ले ;
¶(घ) यह अपेक्षा कर सकेंगे कि टिकट का धारक उस टिकट की जो उसे दिया गया है, ड्राइवर या कंडक्टर या अन्य व्यक्ति द्वारा, जिसे यान के स्वामी ने प्राधिकृत किया है इस प्रयोजन के लिए मांग किए जाने पर यात्रा के दौरान दिखाए और यात्रा की समाप्ति पर अभ्यपित कर दें ;
¶(ङ) किसी यात्री से अपेक्षा कर सकेंगे कि यदि ड्राइवर या कंडक्टर उससे अनुरोध करे तो वह उस यात्रा की समाप्ति पर यान से उतर जाए जिसके लिए उसने किराया दिया है ;
¶(च) यह अपेक्षा कर सकेंगे कि टिकट का धारक टिकट को उस अवधि के अवसान पर अभ्यपित कर दे जिसके लिए उसे टिकट दिया गया है ;
¶(छ) किसी यात्री से अपेक्षा कर सकेंगे कि वह ऐसी कोई बात न करे जिससे यान के कार्यचालन में बाधा या अड़चन होने की संभावना है या यान के किसी भाग को या उसके किसी उपस्कर को नुकसान होने की संभावना है अथवा किसी अन्य यात्री को क्षति या कष्ट होने की संभावना है ;
¶(ज) किसी यात्री से अपेक्षा कर सकेंगे कि वह किसी ऐसे यान में धूम्रपान न करे जिसमें धूम्रपान प्रतिषिद्ध करने की सूचना प्रदशित की गई है ;
¶(झ) यह अपेक्षा कर सकेंगे कि मंजिली गाड़ियों में शिकायत पुस्तकें रखी जाएं और वे शर्तें विहित कर सकेंगे जिन पर यात्री उनमें कोई शिकायत दर्ज कर सकेंगे ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 66. परमिटों की आवश्यकता
- 66A. राष्ट्रीय परिवहन नीति
- 66B. स्कीमों के अधीन अनुज्ञप्ति धारकों के विरुद्ध अनुज्ञप्तियों के लिए आवेदन करने और उन्हें धारण करने के लिए किसी वर्जन का न होना
- 67. राज्य सरकार की सड़क परिवहन का नियंत्रण करने की शक्ति
- 68. परिवहन प्राधिकरण
- 69. परमिटों के लिए आवेदनों संबंधी साधारण उपबंध
- 70. मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन
- 71. मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करने में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की प्रक्रिया
- 72. मंजिली-गाड़ी परमिटों का दिया जाना
- 73. ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन
- 74. ठेका गाड़ी परमिट का दिया जाना
- 75. मोटर टैक्सियों को किराए पर देने के लिए स्कीम
- 76. प्राइवेट सेवा यान परमिट के लिए आवेदन
- 77. माल वाहन परमिट के लिए आवेदन
- 78. माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार किया जाना
- 79. माल वाहन परमिट का दिया जाना
- 80. परमिटों के लिए आवेदन करने और उन्हें देने के लिए प्रक्रिया
- 81. परमिटों को अस्तित्वावधि और उनका नवीकरण
- 82. परमिट का अंतरण
- 83. यानों का बदला जाना
- 84. सभी परमिटों से संलग्न साधारण शर्तें
- 85. परमिटों का साधारण प्ररूप
- 86. परमिटों का रद्द किया जाना और उनका निलंबन
- 87. अस्थायी परमिट
- 88. जिस प्रदेश में परमिट दिए गए हैं उससे बाहर उनका उपयोग किए जाने के लिए उनका विधिमान्यकरण
- 88A. केंद्रीय सरकार की राष्ट्रीय, मल्टी माडल और अंतर्राज्य यात्रियों और मालों के परिवहन के लिए स्कीमें बनाने की शक्ति
- 89. अपील
- 90. पुनरीक्षण
- 91. ड्राइवरों के काम के घंटों के बारे में निबंधन
- 92. दायित्व का निर्बंधन करने वाली संविदाओं का शून्यकरण
- 93. [अभिकर्ता या प्रचारक या समूहक द्वारा अनुज्ञप्ति का अभिप्राप्त किया जाना]
- 94. सिविल न्यायालयों को अधिकारिता का वर्जन
- 96. इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति