MVA धारा 73: ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 5: परिवहन यानों का नियंत्रण

अन्य भाषाओं में भी: English

73. ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन—ठेका गाड़ी के परमिट के लिए (जिसे इस अध्याय में ठेका गाड़ी परमिट कहा गया है) आवेदन में निम्नलिखित विशिष्टियां दी जाएंगी, अर्थात् :—

(क) यान की किस्म और उसमें बैठने के स्थान ;

(ख) वह क्षेत्र जिसके लिए परमिट अपेक्षित है ;

(ग) कोई अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ