MVA धारा 74: ठेका गाड़ी परमिट का दिया जाना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 5: परिवहन यानों का नियंत्रण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶74. ठेका गाड़ी परमिट का दिया जाना—(1) उपधारा (3) के उपबंधों के अधीन रहते हुए, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण धारा 73 के अधीन उसे आवेदन किए जाने पर उस आवेदन के अनुसार या ऐसे उपांतरणों सहित, जो वह ठीक समझता है, ठेका गाड़ी परमिट दे सकेगा या ऐसा परमिट देने से इंकार कर सकेगा :
¶परन्तु ऐसा कोई परमिट ऐसे किसी क्षेत्र के लिए नहीं दिया जाएगा जो आवेदन में विनिदिष्ट नहीं है ।
¶(2) यदि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण यह विनिश्चय करता है कि ठेका गाड़ी परमिट दिया जाए तो वह ऐसे किन्हीं नियमों के अधीन रहते हुए, जो इस अधिनियम के अधीन बनाए जाएं, परमिट के साथ निम्नलिखित शर्तों में से कोई एक या अधिक शर्तें लगा सकेगा, अर्थात् :—
¶(i) यानों का उपयोग विनिदिष्ट क्षेत्र में अथवा विनिदिष्ट मार्ग या मार्गों पर ही किया जाएगा ;
¶(ii) किसी अस्तिस्वशील संविदा के विस्तारण या उपांतरण से भिन्न भाडे़ की कोई भी संविदा विनिदिष्ट क्षेत्र के बाहर विनिदिष्ट शर्तों के अनुसार ही की जा सकेगी, अन्यथा नहीं ;
¶(iii) यात्रियों की अधिकतम संख्या और सामान का अधिकतम वजन, जो यानों में या तो साधारणतया या विनिदिष्ट अवसरों पर या विनिदिष्ट समयों और मौसमों में ले जाया जा सकेगा ;
¶(iv) वे शर्तें जिनके रहते हुए किसी ठेका गाड़ी में यात्रियों के साथ-साथ अथवा यात्रियों के बिना माल ले जाया जा सकेगा ;
¶(v) मोटर टैक्सियों की दशा में विनिदिष्ट यात्री किराए या विनिदिष्ट दरों पर यात्री किराए लिए जाएंगे और यात्री किराया सारणी की एक प्रति यान पर प्रदशित की जाएगी ;
¶(vi) मोटर टेक्सियों से भिन्न यानों की दशा में, विनिदिष्ट अधिकतम दरों से अनधिक, विनिदिष्ट दरों पर किराया लिया जाएगा ;
¶(vii) मोटर टैक्सियों की दशा में यात्रियों के सामान का विनिदिष्ट वजन निःशुल्क ले जाया जाएगा और यदि उससे अधिक सामान के लिए कोई प्रभार है तो वह विनिदिष्ट दर पर होगा ;
¶(viii) मोटर टैक्सियों की दशा में, यदि कोई टैक्सी-मीटर विहित किया गया है तो, वह ठीक चालू हालात में लगाया जाएगा और बनाए रखा जाएगा ;
¶(ix) प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कम से कम एक मास की सूचना देने के पश्चात्—
¶(क) परमिट की शर्तों में परिवर्तन कर सकेगा ;
¶(ख) परमिट के साथ अतिरिक्त शर्तें लगा सकेगा ; (x) परमिट की शर्तों से विचलन प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के अनुमोदन से ही किया जाएगा, अन्यथा नहीं ;
¶(xi) यानों में आराम और सफाई के विनिदिष्ट स्तरमान बनाए रखे जाएंगे ;
¶(xii) असाधारण प्रकृति की परिस्थितियों के सिवाय यान के चलाने या यात्रियों को ले जाने से इंकार नहीं किया जाएगा ;
¶(xiii) कोई अन्य शर्तें जो विहित की जाएं ।
¶[परंतु प्रादेशिक परिवहन प्राधिकारी अंतिम दूरी संयोजकता के हित में ऐसे किस्म के किन्हीं यानों, जो केन्द्रीय सरकार विनिदिष्ट किए जाएं के संबंध में ऐसी किसी शर्त का अधिव्यजन कर सकेगा ।]
¶(3) (क) राज्य सरकार, यदि उसे केन्द्रीय सरकार द्वारा यानों की संख्या, सड़क की दशा और अन्य सुसंगत विषयों को ध्यान में रखते हुए, इस प्रकार निदिष्ट किया जाए तो वह राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, राज्य परिवहन प्राधिकरण और प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को यह निदेश देगी कि वह पांच लाख से अन्यून जनसंख्या वाले शहरों में नगर मार्गों पर प्रचालित होने वाला साधारणतया ठेका गाड़ी या किसी विनिदिष्ट किस्म की ठेका गाड़ी की संख्या को, जो अधिसूचना में नियत और विनिदिष्ट की जाए, सीमित करे ।
¶(ख) जहां खंड (क) के अधीन ठेका गाड़ियों की संख्या नियत की जाती है वहां प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, ऐसी किसी ठेका गाड़ी के परमिट की मंजूरी के लिए आवेदन पर विचार करने में, निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगा, अर्थात् :—
¶(i) आवेदक का वित्तीय स्थायित्व ;
¶(ii) ठेका गाड़ी प्रचालक के रूप में समाधानप्रद कार्यपालन जिसके अंतर्गत कर का संदाय भी है, यदि आवेदक ठेका गाड़ी सेवा का प्रचालक है या रहा है ; और
¶(iii) ऐसे अन्य विषय जो राज्य सरकार द्वारा विहित किए जाएं :
¶परन्तु अन्य शर्तें समान रहने पर, परमिटों के लिए अधिमान निम्नलिखित से प्राप्त आवेदनों को दिया जाएगा—
¶(i) भारतीय पर्यटन विकास निगम ;
¶(ii) राज्य पर्यटन विकास निगम ;
¶(iii) राज्य पर्यटन विभाग ;
¶(iv) राज्य परिवहन उपक्रम ;
¶(v) सहकारी सोसाइटियां जो तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन रजिस्ट्रीकृत हैं या रजिस्ट्रीकृत की गई समझी गई हैं ;
¶(vi) भूतपूर्व सैनिक ।
¶[(vii) स्वयं सहायता समूह ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 66. परमिटों की आवश्यकता
- 66A. राष्ट्रीय परिवहन नीति
- 66B. स्कीमों के अधीन अनुज्ञप्ति धारकों के विरुद्ध अनुज्ञप्तियों के लिए आवेदन करने और उन्हें धारण करने के लिए किसी वर्जन का न होना
- 67. राज्य सरकार की सड़क परिवहन का नियंत्रण करने की शक्ति
- 68. परिवहन प्राधिकरण
- 69. परमिटों के लिए आवेदनों संबंधी साधारण उपबंध
- 70. मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन
- 71. मंजिली-गाड़ी परमिट के लिए आवेदन पर विचार करने में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की प्रक्रिया
- 72. मंजिली-गाड़ी परमिटों का दिया जाना
- 73. ठेका गाड़ी परमिट के लिए आवेदन
- 75. मोटर टैक्सियों को किराए पर देने के लिए स्कीम
- 76. प्राइवेट सेवा यान परमिट के लिए आवेदन
- 77. माल वाहन परमिट के लिए आवेदन
- 78. माल वाहन परमिट के लिए आवेदन पर विचार किया जाना
- 79. माल वाहन परमिट का दिया जाना
- 80. परमिटों के लिए आवेदन करने और उन्हें देने के लिए प्रक्रिया
- 81. परमिटों को अस्तित्वावधि और उनका नवीकरण
- 82. परमिट का अंतरण
- 83. यानों का बदला जाना
- 84. सभी परमिटों से संलग्न साधारण शर्तें
- 85. परमिटों का साधारण प्ररूप
- 86. परमिटों का रद्द किया जाना और उनका निलंबन
- 87. अस्थायी परमिट
- 88. जिस प्रदेश में परमिट दिए गए हैं उससे बाहर उनका उपयोग किए जाने के लिए उनका विधिमान्यकरण
- 88A. केंद्रीय सरकार की राष्ट्रीय, मल्टी माडल और अंतर्राज्य यात्रियों और मालों के परिवहन के लिए स्कीमें बनाने की शक्ति
- 89. अपील
- 90. पुनरीक्षण
- 91. ड्राइवरों के काम के घंटों के बारे में निबंधन
- 92. दायित्व का निर्बंधन करने वाली संविदाओं का शून्यकरण
- 93. [अभिकर्ता या प्रचारक या समूहक द्वारा अनुज्ञप्ति का अभिप्राप्त किया जाना]
- 94. सिविल न्यायालयों को अधिकारिता का वर्जन
- 95. मंजिली गाड़ियों और ठेका गाड़ियों की बाबत राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 96. इस अध्याय के प्रयोजनों के लिए राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति