MVA धारा 64: केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 4: मोटर यानों का रजिस्ट्रीकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶64. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति—केन्द्रीय सरकार निम्नलिखित सभी विषयों या उनमें से किसी का उपबंध करने के लिए नियम बना सकेगी, अर्थात् :—
¶(क) वह अवधि जिसके भीतर और वह प्ररूप जिसमें कोई आवेदन किया जाएगा और वे दस्तावेजें, विशिष्टियां और जानकारी जो उसके साथ धारा 41 की उपधारा (1) के अधीन होंगी ;
¶(ख) वह प्ररूप जिसमें रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र बनाया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतविष्ट होंगी और वह रीति, जिसमें वह धारा 41 की उपधारा (3) के अधीन दिया जाएगा ;
¶(ग) वह प्ररूप और रीति, जिसमें रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की विशिष्टियां धारा 41 की उपधारा (5) के अधीन रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के अभिलेखों में दर्ज की जाएगी ;
¶(घ) वह रीति जिससे और वह प्ररूप जिसमें धारा 41 की उपधारा (6) में निदिष्ट रजिस्ट्रीकरण चिह्न, अक्षर और अंक तथा अन्य विशिष्टियां प्रदशित और दशित की जाएंगी ;
¶[(घक) धारा 41 की उपधारा (7) के अधीन रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की विधिमान्यता की अवधि के लिए उपबंध करने के लिए ;]
¶(ङ) वह अवधि जिसके भीतर और वह प्ररूप, जिसमें आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो धारा 41 की उपधारा (8) के अधीन उसमें अन्तविष्ट होंगी ;
¶[(ङक) धारा 41 की उपधारा (10) के अधीन विभिन्न किस्म के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण की अवधि ;]
¶(च) वह प्ररूप जिसमें धारा 41 की उपधारा (14) में निदिष्ट आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतविष्ट होंगी और वह फीस जो प्रभारित की जाएगी ;
¶[(चक) धारा 43 के अधीन अस्थायी रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र और अस्थायी रजिस्ट्रीकरण चिह्न जारी करने के लिए ;
¶(चख) वे निबंधन और शर्तें, जिनके अधीन प्राधिकृत डीलर द्वारा विक्रय किए गए किसी मोटर यान की धारा 44 की उपधारा (1) के अधीन किसी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की अपेक्षा नहीं होगी ;]
¶(छ) वह प्ररूप जिसमें और वह अवधि जिसके भीतर, धारा 47 की उपधारा (1) में निदिष्ट आवेदन किया जाएगा और वे विशिष्टियां जो उसमें अंतविष्ट होंगी ;
¶(ज) वह प्ररूप जिसमें और वह रीति जिससे “आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र” के लिए आवदेन धारा 48 की उपधारा
¶(1) के अधीन किया जाएगा और धारा 48 की उपधारा (2) के अधीन जारी की जाने वाली रसीद का प्ररूप ;
¶(झ) ऐसे विषय, जिनका किसी आवेदक द्वारा अनुपालन धारा 48 के अधीन आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र दिए जाने के पूर्व किया जाना है ;
¶(ञ) वह प्ररूप जिसमें पते में तब्दीली की संसूचना धारा 49 की उपधारा (1) के अधीन दी जाएगी और वे दस्तावेज जो आवेदन के साथ दिए जाएंगे ;
¶[(ञक) पते में परिवर्तन की इलैक्ट्रानिकी रूप में इत्तिला प्रस्तुत करने का प्ररूप और रीति, ऐसी इत्तिला के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज, जिनके अंतर्गत धारा 49 की उपधारा (1क) के अधीन अधिप्रमाणन का सबूत भी है ;]
¶(ट) वह प्ररूप जिसमें और वह रीति जिससे स्वामित्व के अंतरण की संसूचना धारा 50 की उपधारा (1) के अधीन या धारा 50 की उपधारा (2) के अधीन दी जाएगी या वह दस्तावेज जो आवेदन के साथ दिया जाएगा ;
¶(ठ) वह प्ररूप जिसमें धारा 51 की उपधारा (2) या उपधारा (3) के अधीन आवेदन किया जाएगा ; .
¶[(ठक) धारा 52 की उपधारा (1) के अधीन अनुमोदन, पुन: संयोजन और मोटर यानों में परिवर्तन से संबंधित अन्य विषयों के विनिर्देश, अनुमोदन की शर्तें ;
¶(ठख) धारा 52 की उपधारा (2) के अधीन किसी मोटर यान को रूपांतरित यान में परिवतित करने की शर्तें ;]
¶(ड) वह प्ररूप जिसमें ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र धारा 56 की उपधारा (1) के अधीन दिया जाएगा और वे विशिष्टियां और जानकारी जो उसमें अंतविष्ट होंगी ;
¶(ढ) वह अवधि जिसके लिए धारा 56 के अधीन दिया गया या नवीकृत किया गया ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र प्रभावी रहेगा ;
¶[(ढक) धारा 56 की उपधारा (6) के अधीन परिवहन यानों की बाडी पर लगाए जाने वाला सुभिन्न चिह्न ;
¶(ढख) वह शर्तें, जिनके अधीन धारा 56 के लागू होने का धारा 56 की उपधारा (7) के अधीन गैर-परिवहन यानों पर विस्तार किया जा सकेगा ;
¶(ढग) ऐसे मोटर यानों और उनके पुर्जों का धारा 59 की उपधारा (4) के अधीन उपयोगी अवधि समाप्त हो गई, पुन:चक्रण ;]
¶(ण) रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के दिए जाने या नवीकरण या परिवर्तन के लिए, रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र में स्वामित्व के अंतरण की बाबत प्रविष्टि करने, रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र में अवक्रय या पट्टा या आड्मान करार की बाबत कोई पृष्ठांकन करने या उसे रद्द करने के लिए, रजिस्ट्रीकरण चिह्नों के लिए, ठीक हालत में होने के प्रमाणपत्रों के लिए, और मोटर यानों की परीक्षा या निरीक्षण के लिए प्रभारित की जाने वाली फीसें और ऐसी फीसों का प्रतिदाय ;
¶[(णक) धारा 62ख की उपधारा (1) के अधीन सभी या कोई विषय ;
¶(णख) धारा 63 की उपधारा (1) और उपधारा (2) के अधीन सभी या कोई विषय ;]
¶(त) कोई अन्य विषय, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किया जाना है या विहित किया जाए ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 39. रजिस्ट्रीकरण की आवश्यकता
- 40. रजिस्ट्रीकरण कहां किया जाना है
- 41. रजिस्ट्रीकरण कैसे होना है
- 42. राजनयिक अधिकारियों आदि के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए विशेष उपबंध
- 43. अस्थायी रजिस्ट्रीकरण
- 44. रजिस्ट्रीकरण के समय यान का प्रस्तुत किया जाना
- 45. रजिस्ट्रीकरण से या रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण से इंकार
- 46. रजिस्ट्रीकरण की भारत में प्रभावशीलता
- 47. दूसरे राज्यों को ले जाए जाने पर नए रजिस्ट्रीकरण चिह्न का दिया जाना
- 48. आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र
- 49. निवास स्थान या कारबार के स्थान का परिवर्तन
- 50. स्वामित्व का अंतरण
- 51. अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध
- 52. मोटर यान में परिवर्तन
- 53. रजिस्ट्रीकरण का निलंबन
- 54. धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 55. रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 56. परिवहन यानों के ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र
- 57. अपील
- 58. परिवहन यानों के बारे में विशेष उपबंध
- 59. मोटर यान की आयु सीमा नियत करने की शक्ति
- 60. केन्द्रीय सरकार के यानों का रजिस्ट्रीकरण
- 61. अध्याय का ट्रेलरों को लागू होना
- 62. चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना
- 62A. आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध
- 62B. मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 63. राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना
- 65. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति