MVA धारा 63: राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 4: मोटर यानों का रजिस्ट्रीकरण

अन्य भाषाओं में भी: English

[63. राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना—प्रत्येक राज्य सरकार, ऐसे प्ररूप में जो केन्द्रीय सरकार विहित करे, राज्य मोटर यान रजिस्टर के रूप में ज्ञात एक रजिस्टर उस राज्य में के मोटर यानों के संबंध में रखेगी, जिसमें निम्नलिखित विशिष्टियां अन्तविष्ट होंगी—

(क) रजिस्ट्रीकरण संख्यांक ;

(ख) विनिर्माण के वर्ष ;

(ग) वर्ग और प्रकार ;

(घ) रजिस्ट्रीकृत स्वामियों के नाम और पते ; और

(ङ) ऐसी अन्य विशिष्टियां जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।]

(2) प्रत्येक राज्य सरकार केन्द्रीय सरकार को [यदि वह ऐसी वांछा करे] राज्य मोटर यान रजिस्टर की एक मुद्रित प्रति देगी और केन्द्रीय सरकार को ऐसे रजिस्टर में समय-समय पर किए गए सभी परिवर्धनों और अन्य संशोधनों की जानकारी भी अविलंब देगी ।

(3) राज्य मोटर यान रजिस्टर ऐसी रीति से, जो राज्य सरकार विहित करे, रखा जाएगा ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ