MVA धारा 42: राजनयिक अधिकारियों आदि के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए विशेष उपबंध
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 4: मोटर यानों का रजिस्ट्रीकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶42. राजनयिक अधिकारियों आदि के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए विशेष उपबंध—(1) जहां किसी मोटर यान के रजिस्ट्रीकरण के लिए किसी राजनयिक अधिकारी अथवा कौंसलीय अधिकारी द्वारा अथवा उसकी ओर से धारा 41 की उपधारा (1) के अधीन आवेदन किया गया है वहां उस धारा की उपधारा (3) या उपधारा (6) में किसी बात के होते हुए भी रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी उस यान को ऐसी रीति से और ऐसी प्रक्रिया के अनुसार रजिस्टर करेगा जो केन्द्रीय सरकार द्वारा उपधारा (3) के अधीन इस निमित्त बनाए गए नियमों द्वारा उपबंधित की जाए तथा उन नियमों में अंतविष्ट उपबंधों के अनुसार उस यान पर प्रदशित करने के लिए उसे एक विशेष रजिस्ट्रीकरण चिह्न देगा तथा इस बात का प्रमाणपत्र (जिसे इस धारा में इसके पश्चात् रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र कहा गया है) देगा कि वह यान इस धारा के अधीन रजिस्टर कर दिया गया है ; और इस प्रकार रजिस्ट्रीकृत कोई यान जब तक किसी राजनयिक अधिकारी अथवा कौंसलीय अधिकारी की संपत्ति बना रहता है, इस अधिनियम के अधीन अन्यथा रजिस्टर किए जाने के लिए अपेक्षित नहीं होगा ।
¶(2) यदि इस धारा के अधीन रजिस्ट्रीकृत कोई यान किसी राजनयिक अधिकारी अथवा कौंसलीय अधिकारी की संपत्ति नहीं रहता है तो इस धारा के अधीन दिया गया रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र भी प्रभावी नहीं रहेगा ; और तब धारा 39 और धारा 40 के उपबंध लागू होंगे ।
¶(3) केन्द्रीय सरकार, राजनयिक अधिकारियों और कौंसलीय अधिकारियों के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी द्वारा ऐसे यानों को रजिस्टर करने में अनुसरण की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में, उस प्ररूप के बारे में जिसमें ऐसे यानों के रजिस्ट्रीकरण के प्रमाणपत्र दिए जाने हैं, उस रीति के बारे में जिससे ऐसे रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र उन यानों के स्वामियों को भेजे जाने हैं और ऐसे यानों के लिए विशेष रजिस्ट्रीकरण चिह्न देने के बारे में नियम बना सकेगी ।
¶(4) इस धारा के प्रयोजनों के लिए, “राजनयिक अधिकारी” या “कौंसलीय अधिकारी” से ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है जिसे केन्द्रीय सरकार ने उस रूप में मान्यता प्रदान की है और यदि ऐसा प्रश्न उठता है कि वह व्यक्ति ऐसा अधिकारी है या नहीं तो उस प्रश्न पर केन्द्रीय सरकार का विनिश्चय अंतिम होगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 39. रजिस्ट्रीकरण की आवश्यकता
- 40. रजिस्ट्रीकरण कहां किया जाना है
- 41. रजिस्ट्रीकरण कैसे होना है
- 43. अस्थायी रजिस्ट्रीकरण
- 44. रजिस्ट्रीकरण के समय यान का प्रस्तुत किया जाना
- 45. रजिस्ट्रीकरण से या रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण से इंकार
- 46. रजिस्ट्रीकरण की भारत में प्रभावशीलता
- 47. दूसरे राज्यों को ले जाए जाने पर नए रजिस्ट्रीकरण चिह्न का दिया जाना
- 48. आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र
- 49. निवास स्थान या कारबार के स्थान का परिवर्तन
- 50. स्वामित्व का अंतरण
- 51. अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध
- 52. मोटर यान में परिवर्तन
- 53. रजिस्ट्रीकरण का निलंबन
- 54. धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 55. रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 56. परिवहन यानों के ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र
- 57. अपील
- 58. परिवहन यानों के बारे में विशेष उपबंध
- 59. मोटर यान की आयु सीमा नियत करने की शक्ति
- 60. केन्द्रीय सरकार के यानों का रजिस्ट्रीकरण
- 61. अध्याय का ट्रेलरों को लागू होना
- 62. चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना
- 62A. आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध
- 62B. मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 63. राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना
- 64. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 65. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति