MVA धारा 52: मोटर यान में परिवर्तन
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 4: मोटर यानों का रजिस्ट्रीकरण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶[52. मोटर यान में परिवर्तन—(1) मोटर यान का कोई स्वामी, यान में इस प्रकार का परिवर्तन नहीं करेगा जिससे रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र में अंतविष्ट विशिष्टियां उन विशिष्टियों से भिन्न हों, जो विनिर्माता द्वारा मूल रूप से विनिदिष्ट की गई हों :
¶परन्तु जहां मोटर यान का स्वामी, भिन्न प्रकार के ईंधन या ऊर्जा के स्रोत से, जिसके अंतर्गत बैटरी, संपीडित प्राकृतिक गैस, सौर शक्ति, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस या कोई अन्य ईंधन या ऊर्जा का कोई स्रोत भी है, प्रचालन को सुकर बनाने के लिए मोटर यान के इंजन या उसके किसी भाग में उपान्तरण, संपरिवर्तन किट लगाकर करता है वहां ऐसा उपान्तरण ऐसी शर्तों के अधीन किया जाएगा, जो विहित की जाएं :
¶[परंतु यह और कि केंद्रीय सरकार मोटर यानों में परिवर्तन के लिए विनिर्देश, अनुमोदन, पुन: संयोजन के लिए शर्तें तथा अन्य संबद्ध विषय विहित कर सकेगी और ऐसे मामलों में, विनिर्माता द्वारा दी गई वारंटी को ऐसे परिवर्तन या पुन: संयोजन के प्रयोजनों के लिए शून्य नहीं समझा जाएगा :]
¶परन्तु यह भी कि केन्द्रीय सरकार किसी विनिदिष्ट प्रयोजन के लिए ऊपर विनिदिष्ट रीति से भिन्न रीति में यानों में परिवर्तन के लिए छूट प्रदान कर सकेगी ।
¶[(1क) किसी मोटर यान का विनिर्माता केंद्रीय सरकार द्वारा जारी निदेश पर केंद्रीय सरकार द्वारा विनिदिष्ट ऐसे मानकों और विनिर्देशों के अनुसार सुरक्षा उपस्कर या किसी अन्य उपस्कर में परिवर्तन या पुन: संयोजन करेगा ।]
¶[(2) उपधारा (1) में अंतविष्ट किसी बात के होते हुए भी, कोई व्यक्ति, रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के पश्चातवर्ती अनुमोदन से उसके स्वामित्वाधीन किसी यान में परिवर्तन कर सकेगा या उसे किसी रूपांतरित यान में बदलवा सकेगा :
¶परंतु ऐसा परिवर्तन ऐसी शर्तों का अनुपालन करेगा, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।]
¶(3) जहां किसी मोटर यान में कोई परिवर्तन रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना *** वहां यान का स्वामी ऐसा परिवर्तन किए जाने के चौदह दिन के भीतर परिवर्तन की रिपोर्ट उस रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को करेगा जिसकी अधिकारिता के भीतर वह निवास करता है और रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र को विहित फीस के साथ उस प्राधिकारी को भेजेगा जिससे उसमें रजिस्ट्रीकरण की विशिष्टियां प्रविष्ट की जा सकें ।
¶(4) मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी से भिन्न रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी जो कोई ऐसी प्रविष्टि करता है, प्रविष्टि के ब्यौरों की संसूचना मूल रजिस्ट्रीकर्ता प्राधिकारी को देगा ।
¶(5) उपधारा (1), उपधारा (2), उपधारा (3) और उपधारा (4) के अधीन बनाए गए उपबंधों के अधीन रहते हुए, अवक्रय करार के अधीन यान रखने वाला कोई व्यक्ति रजिस्ट्रीकृत स्वामी की लिखित सहमति के बिना यान में कोई परिवर्तन नहीं करेगा ।
¶स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए, “परिवर्तन” से यान की संरचना में ऐसा परिवर्तन अभिप्रेत है जिसके परिणामस्वरूप उसके मूल स्वरूप में परिवर्तन हो जाता है ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 39. रजिस्ट्रीकरण की आवश्यकता
- 40. रजिस्ट्रीकरण कहां किया जाना है
- 41. रजिस्ट्रीकरण कैसे होना है
- 42. राजनयिक अधिकारियों आदि के मोटर यानों के रजिस्ट्रीकरण के लिए विशेष उपबंध
- 43. अस्थायी रजिस्ट्रीकरण
- 44. रजिस्ट्रीकरण के समय यान का प्रस्तुत किया जाना
- 45. रजिस्ट्रीकरण से या रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र के नवीकरण से इंकार
- 46. रजिस्ट्रीकरण की भारत में प्रभावशीलता
- 47. दूसरे राज्यों को ले जाए जाने पर नए रजिस्ट्रीकरण चिह्न का दिया जाना
- 48. आक्षेप न होने का प्रमाणपत्र
- 49. निवास स्थान या कारबार के स्थान का परिवर्तन
- 50. स्वामित्व का अंतरण
- 51. अवक्रय करार, आदि के अधीन मोटर यान के बारे में विशेष उपबंध
- 53. रजिस्ट्रीकरण का निलंबन
- 54. धारा 53 के अधीन निलंबित रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 55. रजिस्ट्रीकरण का रद्द किया जाना
- 56. परिवहन यानों के ठीक हालत में होने का प्रमाणपत्र
- 57. अपील
- 58. परिवहन यानों के बारे में विशेष उपबंध
- 59. मोटर यान की आयु सीमा नियत करने की शक्ति
- 60. केन्द्रीय सरकार के यानों का रजिस्ट्रीकरण
- 61. अध्याय का ट्रेलरों को लागू होना
- 62. चुराए गए और बरामद किए गए मोटर यानों के संबंध में जानकारी का पुलिस द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण को दिया जाना
- 62A. आकार से बड़े यानों के रजिस्ट्रीकरण और उपयुक्तता प्रमाणपत्र जारी करने का निषेध
- 62B. मोटर यानों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 63. राज्य मोटर यान संबंधी रजिस्टरों का रखा जाना
- 64. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 65. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति