BSA धारा 114: उन संव्यवहारों में सद्भाव का साबित किया जाना जिनमें एक पक्षकार का सम्बन्ध सक्रिय विश्वास का है

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 7: सबूत के भार के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

114. जहां कि उन पक्षकारों के बीच के संव्यवहार के सद्भाव के बारे मेँ प्रश्न है, जिनमें से एक दूसरे के प्रति सक्रिय विश्वास की स्थिति में हैं, वहां उस संव्यवहार के सद्भाव को साबित करने का भार उस पक्षकार पर है जो सक्रिय विश्वास की स्थिति में है ।

दृष्टांत

(क) कक्षीकार द्वारा अधिवक्ता के पक्ष में लिए गए विक्रय का सद्भाव कक्षीकार द्वारा लाए गए वाद मेँ प्रश्नगत है | संव्यवहार का सद्भाव साबित करने का भार अधिवक्ता पर है ।

(ख) पुत्र द्वारा, जो कि हाल ही में प्राप्त वय हुआ है, पिता को किए गए किसी विक्रय का सदूभाव पुत्र द्वारा लाए गए वाद में प्रश्नगत है | संव्यवहार के सदभाव को साबित करने का भार पिता पर है ।

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ