BSA धारा 109: विशेषत: ज्ञात तथ्य को साबित करने का भार

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 7: सबूत के भार के विषय में

अन्य भाषाओं में भी: English

109. जब कोई तथ्य विशेषत: किसी व्यक्ति को ज्ञात है, तब उस तथ्य को साबित करने का भार उस पर है ।

दृष्टांत

(क) जबकि कोई व्यक्ति किसी कार्य को उस आशय से भिन्‍न किसी आशय से करता है, जिसे उस कार्य का स्वरूप और परिस्थितियां इंगित करती हैं, तब उस आशय को साबित करने का भार उस पर है |

(ख) ख पर रेल से बिना टिकट यात्रा करने का आरोप है | यह साबित करने का भार कि उसके पास टिकट था उस पर है |

यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।

इस अध्याय की अन्य धाराएँ