MVA धारा 19: अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 2: मोटर यानों के ड्राइवरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶19. अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति—(1) यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी का, चालन-अनुज्ञप्ति के धारक को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात् यह समाधान हो जाता है कि वह—
¶(क) आभ्यासिक अपराधी या आभ्यासिक शराबी है ; या
¶(ख) स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (1985 का 61) के अर्थ के अंतर्गत किसी स्वापक ओषधि या मनःप्रभावी पदार्थ का व्यसनी है ; या
¶(ग) कोई संज्ञेय अपराध करने में मोटर यान का उपयोग कर चुका है ; या
¶(घ) किसी मोटर यान के ड्राइवर के रूप में अपने पूर्वाचरण से यह दशित कर चुका है कि उसके यान चलाने से जनता को खतरा हो सकता है ; या
¶(ङ) उसने कपट या दुर्व्यपदेशन द्वारा किसी विशिष्ट वर्ग या वर्णन के मोटर यान की चालन-अनुज्ञप्ति या चलाने की अनुज्ञप्ति अभिप्राप्त कर ली है ; या
¶(च) कोई ऐसा कार्य कर चुका है जिससे जनता को न्यूसेंस या खतरा कारित होने की संभावना है, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा इस अधिनियम के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विहित किया जाए ; या
¶(छ) जो धारा 22 की उपधारा (3) के परन्तुक में निदिष्ट परीक्षणों में बैठने में असफल रहा है या उनको उत्तीर्ण नहीं कर सका है ; या
¶(ज) अठारह वर्ष की आयु से कम का व्यक्ति होते हुए जिसे उस व्यक्ति की लिखित अनुमति से शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन-अनुज्ञप्ति दी गई है जो अनुज्ञप्ति के धारक की देखभाल करता है और जो अब ऐसी देखभाल में नहीं है,
¶तो वह अनुज्ञापन प्राधिकारी ऐसे कारणों से जो लेखबद्ध किए जाएंगे,—
¶(i) उस व्यक्ति को अनुज्ञप्ति में विनिदिष्ट सभी या किन्हीं वर्गों या वर्णनों के यान चलाने की कोई चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने से, किसी विनिदिष्ट अवधि के लिए निरहित करने का आदेश दे सकेगा ; या
¶(ii) ऐसी किसी अनुज्ञप्ति को प्रतिसंहृत कर सकेगा ।
¶[(1क) जहां धारा 206 की उपधारा (4) के अधीन अनुज्ञापन प्राधिकारी को कोई अनुज्ञप्ति अग्रेषित की गई है, वहां यदि अनुज्ञापन प्राधिकारी का चालन अनुज्ञप्ति के धारक को सुने जाने का अवसर प्रदान किए जाने के पश्चात् यदि समाधान हो जाता है तो वह या तो चालन अनुज्ञप्ति के धारक को निर्मुक्त कर सकेगा या विस्तृत कारणों के लिए जो लेखबद्ध किए जाएं ऐसे व्यक्ति को अनुज्ञप्ति में विनिदिष्ट सभी यानों या यानों के किसी वर्ग या वर्णन के लिए कोई अनुज्ञप्ति धारण करने या अभिप्राप्त करने से निरहित करने का,—
¶(क) पहले अपराध के लिए तीन मास की अवधि के लिए निरहित करने का आदेश करेगा ;
¶(ख) दूसरे या पश्चातवर्ती अपराध के लिए ऐसे व्यक्ति की चालन अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण करने का आदेश करेगा :
¶परंतु जहां इस धारा के अधीन किसी चालन अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण कर लिया गया है वहां ऐसी चालन अनुज्ञप्ति के धारक के नाम को पब्लिक डोमेन में ऐसी रीति में रखा जा सकेगा जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।]
¶(2) जहां उपधारा (1) [या उपधारा (1क)] के अधीन कोई आदेश किया जाता है वहां चालन-अनुज्ञप्ति का धारक, यदि चालन-अनुज्ञप्ति का पहले ही अभ्यर्पण नहीं कर दिया गया है तो अपनी चालन-अनुज्ञप्ति उस अनुज्ञापन प्राधिकारी को तुरन्त अभ्यपित कर देगा जिसने वह आदेश दिया है तथा अनुज्ञापन प्राधिकारी—
¶(क) उस चालन-अनुज्ञप्ति के इस अधिनियम के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति होने पर उसे तब तक अपने पास रखे रहेगा जब तक निरर्हता समाप्त नहीं हो जाती या हटा नहीं दी जाती ; या
¶(ख) उस चालन-अनुज्ञप्ति के इस अधिनियम के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति न होने पर उस पर निरर्हता पृष्ठांकित करेगा और उसे उस अनुज्ञापन प्राधिकारी के पास भेज देगा जिसने वह दी थी ; या
¶(ग) किसी अनुज्ञप्ति के प्रतिसंहृत किए जाने की दशा में, उस पर प्रतिसंहृत का पृष्ठांकन करेगा और यदि वह ऐसा प्राधिकारी नहीं है जिसने वह दी थी, तो वह प्रतिसंहरण के तथ्य की सूचना उस प्राधिकारी को देगा जिसने वह अनुज्ञप्ति दी थी :
¶[परंतु चालन अनुज्ञप्ति को धारक को निरर्हता की अवधि की समाप्ति पर केवल तभी लौटाया जाएगा जब वह सफलतापूर्वक चालक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम को पूरा करता है ।]
¶[(2क) ऐसा अनुज्ञप्तिधारक, जिसकी अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है वह धारा 12 के अधीन अनुज्ञप्त और विनियमित स्कूल या स्थापन से या किसी अन्य अभिकरण से, जो केंद्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाए, चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करेगा ।
¶(2ख) चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की प्रकृति, पाठ्य विवरण और अवधि वह होगी, जो केंद्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।]
¶(3) अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा उपधारा (1) [या उपधारा (1क)] के अधीन दिए गए आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति उस आदेश की प्राप्ति के तीस दिन के भीतर विहित प्राधिकारी को अपील कर सकेगा और ऐसा अपील प्राधिकारी अनुज्ञापन प्राधिकारी को सूचना देगा तथा किसी भी पक्षकार द्वारा अपेक्षा किए जाने पर उसकी सुनवाई करेगा और ऐसा आदेश पारित कर सकेगा जो वह ठीक समझे और ऐसे किसी अपील प्राधिकारी द्वारा पारित किया गया आदेश अंतिम होगा ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 3. चालन-अनुप्ति की आवश्यकता
- 4. मोटर यान चलाने के संबंध में आयु सीमा
- 5. धारा 3 और धारा 4 के उल्लंघन के लिए मोटर यानों के स्वामियों का उत्तरदायित्व
- 6. चालन-अनुज्ञप्तियां धारण करने पर निर्बंधन
- 7. कुछ यानों के लिए शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के दिए जाने पर निर्बंधन
- 8. शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 9. चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 10. चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु
- 11. चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन
- 12. मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन
- 13. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार
- 14. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना
- 15. चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण
- 16. रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण
- 17. चालन-अनुज्ञाप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील
- 18. केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति
- 20. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 21. कुछ मामलों में चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन
- 22. दोषसिद्धि पर चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन या रद्दकरण
- 23. निरर्हता आदेश का प्रभाव
- 24. पृष्ठांकन
- 25. पृष्ठांकन का उतारा जाना और पृष्ठांकन रहित चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 25A. चालान अनुज्ञप्तियों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 26. राज्य चालन अनुज्ञप्ति रजिस्टरों का रखा जाना
- 27. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 28. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति