MVA धारा 14: मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 2: मोटर यानों के ड्राइवरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶14. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना—(1) इस अधिनियम के अधीन दी गई शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति, इस अधिनियम के अन्य उपबंधों के अधीन रहते हुए, अनुज्ञप्ति दिए जाने की तारीख से छह मास की अवधि तक प्रभावी रहेगी ।
¶(2) इस अधिनियम के अधीन दी गई नवीकृत चालन-अनुज्ञप्ति,—
¶(क) परिवहन यान को चलाने की अनुज्ञप्ति की दशा में, [पांच वर्ष] की अवधि तक प्रभावी रहेगी, * * *
¶[परन्तु खतरनाक या परिसंकटमय प्रकृति के माल को ले जाने वाले परिवहन यान को चलाने की अनुज्ञप्ति की दशा में, वह [तीन वर्ष और उसका नवीकरण ऐसी शर्तों के अध्यधीन होगा जैसा केंद्रीय सरकार विहित करे; और] और उसका नवीकरण इस शर्त के अधीन होगा कि चालक विहित पाठ्य विवरण का एक दिन का पुनश्चर्या पाठ पूरा करेगा ; और]
¶[(ख) किसी अन्य अनुज्ञप्ति की दशा में ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए, जो केंद्रीय सरकार विहित करे, यदि अनुज्ञप्ति अभिप्राप्त करने वाले व्यक्ति ने या तो मूल रूप में या उसके नवीकरण पर,—
¶(i) उसके जारी करने या उसके नवीकरण की तारीख को, तीस वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह उस तारीख तक प्रभावी होगा जिस तक ऐसा व्यक्ति चालीस वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है ; या (ii) उसके जारी करने या उसके नवीकरण की तारीख को तीस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है कितु पचास वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह ऐसे जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से दस वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा ; या (iii) उसके जारी करने की या उसके नवीकरण की तारीख को पचास वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है कितु पचपन वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है तो वह ऐसे जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से उस तारीख तक प्रभावी होगा जिसको वह साठ वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है ; या
¶(iv) उसने, यथास्थिति, जारी करने पर या उसके नवीकरण की तारीख को पचपन वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है तो वह ऐसे जारी करने या नवीकरण करने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा ।]
¶* * * * * * *
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 3. चालन-अनुप्ति की आवश्यकता
- 4. मोटर यान चलाने के संबंध में आयु सीमा
- 5. धारा 3 और धारा 4 के उल्लंघन के लिए मोटर यानों के स्वामियों का उत्तरदायित्व
- 6. चालन-अनुज्ञप्तियां धारण करने पर निर्बंधन
- 7. कुछ यानों के लिए शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के दिए जाने पर निर्बंधन
- 8. शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 9. चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 10. चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु
- 11. चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन
- 12. मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन
- 13. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार
- 15. चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण
- 16. रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण
- 17. चालन-अनुज्ञाप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील
- 18. केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति
- 19. अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति
- 20. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 21. कुछ मामलों में चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन
- 22. दोषसिद्धि पर चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन या रद्दकरण
- 23. निरर्हता आदेश का प्रभाव
- 24. पृष्ठांकन
- 25. पृष्ठांकन का उतारा जाना और पृष्ठांकन रहित चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 25A. चालान अनुज्ञप्तियों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 26. राज्य चालन अनुज्ञप्ति रजिस्टरों का रखा जाना
- 27. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 28. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति