MVA धारा 11: चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 2: मोटर यानों के ड्राइवरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶11. चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन—(1) किसी वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को चलाने की चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने वाला कोई व्यक्ति, जो किसी अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति को धारण या अभिप्राप्त करने के लिए तत्समय निरहित नहीं है, उस अनुज्ञप्ति में ऐसे अन्य वर्ग या वर्णन के मोटर यानों को जोङ देने के लिए [राज्य में किसी अनुज्ञापन प्राधिकारी को आवेदन कर सकेगा] जिसमें वह निवास करता है या अपना कारबार चलाता है, ऐसे प्ररूप में और ऐसे दस्तावेजों सहित तथा ऐसी फीस के साथ, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, आवेदन कर सकेगा ।
¶(2) ऐसे नियमों के अधीन रहते हुए, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किए जाएं, धारा 9 के उपबंध इस धारा के अधीन आवेदन को उसी प्रकार लागू होंगे मानो उक्त आवेदन उस धारा के अधीन उस वर्ग या वर्णन के मोटरयान को चलाने की, जिसे आवेदक अपनी अनुज्ञप्ति में जुङवाना चाहता है, अनुज्ञप्ति दिए जाने के लिए आवेदन है ।
¶[परंतु अनुज्ञापन प्राधिकारी, अनुज्ञप्ति जारी करने से पूर्व, ऐसी रीति में, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, आवेदक की पहचान को सत्यापित कर सकेगा ।]
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 3. चालन-अनुप्ति की आवश्यकता
- 4. मोटर यान चलाने के संबंध में आयु सीमा
- 5. धारा 3 और धारा 4 के उल्लंघन के लिए मोटर यानों के स्वामियों का उत्तरदायित्व
- 6. चालन-अनुज्ञप्तियां धारण करने पर निर्बंधन
- 7. कुछ यानों के लिए शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के दिए जाने पर निर्बंधन
- 8. शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 9. चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 10. चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु
- 12. मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन
- 13. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार
- 14. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना
- 15. चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण
- 16. रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण
- 17. चालन-अनुज्ञाप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील
- 18. केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति
- 19. अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति
- 20. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 21. कुछ मामलों में चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन
- 22. दोषसिद्धि पर चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन या रद्दकरण
- 23. निरर्हता आदेश का प्रभाव
- 24. पृष्ठांकन
- 25. पृष्ठांकन का उतारा जाना और पृष्ठांकन रहित चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 25A. चालान अनुज्ञप्तियों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 26. राज्य चालन अनुज्ञप्ति रजिस्टरों का रखा जाना
- 27. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 28. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति