MVA धारा 15: चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 2: मोटर यानों के ड्राइवरों का अनुज्ञापन
अन्य भाषाओं में भी: English
¶15. चालन-अनुज्ञप्तियों का नवीकरण—(1) कोई भी अनुज्ञापन प्राधिकारी उसे आवेदन किए जाने पर किसी चालन अनुज्ञप्ति को, जो इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन दी गई हो, उसकी समाप्ति की तारीख से नवीकृत कर सकेगा :
¶परन्तु ऐसी दशा में, जिसमें कि चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उसकी समाप्ति को तारीख से [उसकी समाप्ति की तारीख से या तो एक वर्ष पूर्व या एक वर्ष के भीतर] किया गया है, चालन-अनुज्ञप्ति उसके नवीकरण की तारीख से नवीकृत की जाएगी :
¶परन्तु यह और कि जहां आवेदन, परिवहन यान चलाने की अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए है या जहां किसी अन्य दशा में आवेदक ने चालीस वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है वहां उसके साथ धारा 8 की उपधारा (3) में निदिष्ट प्ररूप और रीति में चिकित्सा प्रमाणपत्र होगा और धारा 8 की उपधारा (4) के उपबंध, जहां तक हो सके, ऐसी प्रत्येक दशा के संबंध में उसी प्रकार लागू होंगे जिस प्रकार वे शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के संबंध में लागू होते हैं ।
¶(2) चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन ऐसे प्ररूप में किया जाएगा और उसके साथ ऐसे दस्तावेज होंगे, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित किए जाएं ।
¶(3) जहां चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उस अनुज्ञप्ति की समाप्ति की तारीख से पूर्व या उसके पश्चात् अधिक से अधिक [एक वर्ष] के भीतर किया गया है वहां ऐसे नवीकरण के लिए देय फीस ऐसी होगी जो इस निमित्त केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।
¶(4) जहां चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए आवेदन उस अनुज्ञप्ति की समाप्ति की तारीख से [एक वर्ष] के पश्चात् किया गया है वहां ऐसे नवीकरण के लिए देय फीस वह रकम होगी जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए :
¶परंतु उपधारा (3) में निदिष्ट फीस, इस उपधारा के अधीन चालन-अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए किए गए आवेदन की बाबत अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा तभी स्वीकार की जा सकेगी जब उसका यह समाधान हो जाता है कि आवेदक उपधारा (3) में विनिदिष्ट समय के भीतर उचित और पर्याप्त कारण से आवेदन नहीं कर पाया था :
¶परन्तु यह और कि यदि [चालन-अनुज्ञप्ति के प्रभावहीन होने से एक वर्ष के पश्चात् आवेदन किया गया है तो अनुज्ञापन प्राधिकारी चालन-अनुज्ञप्ति को नवीकृत करने से इंकार करेगा], जब तक कि आवेदक उस प्राधिकारी के समाधानप्रद रूप में धारा 9 की उपधारा (3) में निदिष्ट चालन सक्षमता परीक्षण नहीं दे देता और उसमें उत्तीर्ण नहीं हो जाता ।
¶(5) जहां नवीकरण के लिए आवेदन नामंजूर कर दिया गया है वहां संदत्त फीस उतनी सीमा तक और ऐसी रीति में, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए, वापस कर दी जाएगी ।
¶(6) जब चालन अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने वाला प्राधिकारी वह प्राधिकारी नहीं है जिसने चालन-अनुज्ञप्ति दी थी तब वह नवीकरण के तथ्य की सूचना उस प्राधिकारी को देगा जिसने चालन-अनुज्ञप्ति दी थी ।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →
इस अध्याय की अन्य धाराएँ
- 3. चालन-अनुप्ति की आवश्यकता
- 4. मोटर यान चलाने के संबंध में आयु सीमा
- 5. धारा 3 और धारा 4 के उल्लंघन के लिए मोटर यानों के स्वामियों का उत्तरदायित्व
- 6. चालन-अनुज्ञप्तियां धारण करने पर निर्बंधन
- 7. कुछ यानों के लिए शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति के दिए जाने पर निर्बंधन
- 8. शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 9. चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 10. चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु
- 11. चालन-अनुज्ञप्ति में परिवर्धन
- 12. मोटर यानों के चलाने की शिक्षा देने के लिए विद्यालयों या स्थापनों का अनुज्ञापन और विनियमन
- 13. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों के प्रभावी होने का विस्तार
- 14. मोटर यानों को चलाने की अनुज्ञप्तियों का चालू रहना
- 16. रोग या निःशक्तता के आधार पर चालन-अनुज्ञप्ति का प्रतिसंहरण
- 17. चालन-अनुज्ञाप्तियां देने से इंकार करने या उनके प्रतिसंहरण के आदेश तथा उनसे अपील
- 18. केन्द्रीय सरकार के मोटर यानों को चलाने के लिए चालन-अनुज्ञप्ति
- 19. अनुज्ञापन प्राधिकारी की, चालन-अनुज्ञप्ति धारण करने से निरहित करने या उसे प्रतिसंहृत करने की शक्ति
- 20. न्यायालय की निरहित करने की शक्ति
- 21. कुछ मामलों में चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन
- 22. दोषसिद्धि पर चालन-अनुज्ञप्ति का निलंबन या रद्दकरण
- 23. निरर्हता आदेश का प्रभाव
- 24. पृष्ठांकन
- 25. पृष्ठांकन का उतारा जाना और पृष्ठांकन रहित चालन-अनुज्ञप्ति का दिया जाना
- 25A. चालान अनुज्ञप्तियों का राष्ट्रीय रजिस्टर
- 26. राज्य चालन अनुज्ञप्ति रजिस्टरों का रखा जाना
- 27. केन्द्रीय सरकार की नियम बनाने की शक्ति
- 28. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति