MVA धारा 10: चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु

मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 2: मोटर यानों के ड्राइवरों का अनुज्ञापन

अन्य भाषाओं में भी: English

10. चालन-अनुज्ञप्ति का प्ररूप और अंतर्वस्तु—(1) धारा 18 के अधीन दी गई चालन-अनुज्ञप्ति के सिवाय प्रत्येक शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति और चालन-अनुज्ञप्ति ऐसे प्ररूप में होगी और उसमें ऐसी जानकारी अन्तविष्ट होगी, जो केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित की जाए ।

(2) यथास्थिति, शिक्षार्थी अनुज्ञप्ति या चालन-अनुज्ञप्ति में यह भी अभिव्यक्त किया गया होगा कि धारक निम्नलिखित वर्गों में से एक या अधिक वर्ग का मोटर यान चलाने का हकदार है, अर्थात् :—

(क) बिना गियर वाली मोटर साइकिल ;

(ख) गियर वाली मोटर साइकिल ;

(ग) [अनुकूलित यान];

(घ) हल्का मोटर यान ;

[(ङ) परिवहन यान ;]

(झ) रोड-रोलर ;

(ञ) किसी विनिदिष्ट प्रकार का मोटर यान ।

अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री

केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →

इस अध्याय की अन्य धाराएँ